झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026

Bagesh Yadav
Apr 24, 2026, 12:51 IST

JAC Class 10th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है. 

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं  का रिजल्ट 2026
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026

JAC Class 10th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी. इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में सफलतापूर्वक कराया गया. अब छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से JAC 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जो मई 2025 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com, SMS और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए देख सकेंगे. परिणाम देखने के लिए रोल कोड और रोल नंबर अनिवार्य होंगे. यह रिजल्ट न केवल छात्रों की मेहनत का मूल्यांकन करेगा, बल्कि उनके आगे की शैक्षणिक दिशा तय करेगा. बोर्ड की ओर से ग्रेस मार्क्स, टॉपर्स लिस्ट और री-इवेल्यूएशन की प्रक्रिया भी रिजल्ट के साथ ही साझा की जाएगी. 

JAC 10वीं रिजल्ट 2026 हाईलाइट्स:

बोर्ड का नाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

परीक्षा का नाम

कक्षा 10वीं (मैट्रिक)

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

शैक्षणिक सत्र

2025-26

आधिकारिक वेबसाइट

jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन और ऑफलाइन

लॉगिन डिटेल्स 

रोल कोड और रोल नंबर

JAC 10वीं परीक्षा और रिजल्ट डेट 2026

कार्यक्रम

तारीख

परीक्षा की तारीख

फरवरी से मार्च 2026

संभावित रिजल्ट तिथि

23 अप्रैल 2026

सप्लीमेंट्री रिजल्ट

अगस्त 2026 (संभावित)

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें? (jacresults.com) 

  1. आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं.
  2. "JAC 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
  5. मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें.

SMS से कैसे देखें रिजल्ट?

  1. अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं.
  2. टाइप करें: JHA10 <स्पेस> रोल नंबर
  3. भेजें: 5676750 पर.
  4. आपको SMS के माध्यम से रिजल्ट मिल जाएगा.

मार्कशीट की डिटेल्स यहां देखें?

  • छात्र का नाम, रोल नंबर और रोल कोड
  • माता-पिता का नाम
  • स्कूल का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और परिणाम वर्ग (Division)
  • ग्रेस मार्क्स की स्थिति (अगर लागू हो)

ग्रेस मार्क्स का क्या है सिस्टम: 

झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र नीचे दिए गए ग्रेस सिस्टम के आधार पर अंक हसिल कर सकते है-  

शर्तें

ग्रेस अंक

एक विषय में 5% से कम की कमी

5% तक अंक दिए जा सकते हैं

दो विषयों में 3% से कम की कमी

प्रत्येक विषय में 3% तक

उच्च श्रेणी पाने के लिए 5 अंकों तक की कमी

आवश्यक अंक दिए जा सकते हैं

पिछले वर्षों के डेटा:

वर्ष

कुल छात्र

कुल पास %

लड़कियों का %

लड़कों का %

2023

4,27,294

95.38%

95.54%

95.19%

2022

3,99,010

95.60%

95.50%

95.71%

2021

4,33,571

95.93%

95.96%

95.90%

2020

3,85,144

75.01%

74.25%

75.88%

2019

4,38,256

70.77%

68.67%

72.99%

रिजल्ट के बाद क्या करें?

  • अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करें.
  • 11वीं कक्षा में प्रवेश लें (साइंस, कॉमर्स या आर्ट स्ट्रीम).
  • अगर नंबर से संतुष्ट नहीं हैं तो पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन करें.

पुनर्मूल्यांकन (Revaluation)

  • रिजल्ट के तुरंत बाद आवेदन शुरू होगा.
  • आवेदन शुल्क भरना होगा.
  • पुनर्मूल्यांकन परिणाम जुलाई 2025 में घोषित किया जा सकता है.

सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट परीक्षा

  • जिन छात्रों ने एक या दो विषय में फेल किया है, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं.
  • फॉर्म स्कूल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा.
  • परीक्षा जुलाई में और परिणाम अगस्त-सितंबर 2025 में आने की संभावना है.
  • बेहतर अंक पाने के इच्छुक छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा भी दे सकते हैं.

JAC 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024

रैंक

नाम

अंक

1

श्रेया सोंगिरी

490

2

सौरभ कुमार पॉल

489

3

दीक्षा भारती

488

4

दीप मित्रा

488

5

मनीष सिंह

487

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के बारे में

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी. यह कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संचालन, पाठ्यक्रम निर्धारण, स्कूलों को मान्यता देने जैसे कार्यों के लिए जिम्मेदार है. JAC शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए CBSE के मॉडल को फॉलो करता है.

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 27, 2025, 10:15 IST

Trending

Latest Education News