देश की बात
ओपेरा हाउस को विश्व स्मारकों में जगह।
गजल सम्राट जगजीत सिंह का निधन।
म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन भारत यात्रा पर। रणनीतिक, आर्थिक, ऊर्जा संबधों पर चर्चा के आसार।
कश्मीर में काजीगुंड से बनिहाल के बीच रेलवे सुरंग बना रेलवे ने रचा इतिहास।
देश दुनिया
सार्जेट व क्रिस्टोफर को अर्थशास्त्र का नोबेल।
मिश्च के उप्रप्रधानमंत्री का इस्तीफा।
अमेरिकी शोधकर्ता थॉमस सार्जेट व क्रिस्टोफर सिम्स को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार।
आर्थिक कारकों व सरकारी आर्थिक नीतियों के बीच संबधों पर किए शोध पर मिला सम्मान।
रविंदर सिंह बने ब्रिटिश हाईकोर्ट के न्यायाधीश। हाईकोर्ट में जज बनने वाले पहले सिक्ख।
खेल के मैदान से
वेट्टल ने जीती फार्मूला वन चैम्पियनशिप
पहले वनडे में भारत की जीत।
मैक्लॉरेन के जेंसन बटन ने जापान ग्रांड प्रिक्स जीती। सेबिस्टयन वेट्टल लगातार दूसरी बार फार्मूला वन चैम्पियन।
भारत ने चतुष्कोणीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट अपने नाम किया।
इंग्लैंड से श्रृंखला के पहले वनडे में हैदराबाद में भारत ने इंग्लंड को 126 रनों से शिकस्त दी।
इंडिया रेड व इंडिया ग्रीन बने एनकेपी चैलेंजर ट्रॉफी के संयुक्त विजेता।
अर्थ जगत
मारूति के मानसेर संयत्र में हडताल जारी।
हुंडई ने उतारी इयॉन
मारुति के मानेसर संयत्र में हडताल जारी। प्रबंधन-कर्मचारियों के बीच वार्ता में गतिरोध। उत्पादन ठप्प होने के आसार।
भारत ने म्यांमार को 50 करोड डॉलर का ऋण देने की घोषणा की। आर्थिक विकास बनेगा मददगार।
हुंडई ने पेश की नई कार इयॉन। कंपनी के नए मॉडल से छोटी कारों के सेगमेंट में कंपटीशन बढने के आसार।
खबरें आस पास
विवाह बंधन में बंधे भूटान नरेश।
सी के अविष्कारक डेनिस रिची का निधन।
एक दूजे के हुए भूटान नरेश जिग्में खेसर व पेमा। भूटान की प्राचीन राजधानी पुनाखा जोख में पारंपरिक ढंग से संपन्न हुआ विवाह।
भारतीय मूल के अमेरिकी राज दत्त ने बनाई अगली पीढी की किफायती चिप। एफ-35 लडाकू विमान प्रोजेक्ट में चिप के इस्तेमाल पर विचार।
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सी के जनक डेनिस रिची का निधन। 70 वर्षीय डेनिस लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से ग्रस्त थे। अपनी विलक्षण प्रतिभा से कंप्यूटर इंजीनियरिंग का चेहरा बदल देने वाले अमेरिकी इंजीनियर डेनिस रिची नहीं रहे।
जोश डेस्क
नहीं रहे जगजीत सिंह
देश की बात ओपेरा हाउस को विश्व स्मारकों में जगह
Comments
All Comments (0)
Join the conversation