This is an archived article last updated on Jul 24, 2019. The information may be outdated.

उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए जीवन शैली में 6 जरूरी बदलाव

Last Updated: Jul 24, 2019, 13:18 IST

नेचर.कॉम वेबसाइट से लिए गए डाटा के अनुसार स्ट्रोक्स से होनी वाली 57% मौतें और हृदय रोग से होने वाली 24%  मौतें भारत में होती हैं.  एक अन्य स्रोत का कहना है कि 2020 तक हमारी आबादी का लगभग एक-तिहाई हिस्सा उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हो जायेगा. भारत में उच्च रक्तचाप की बढ़ती हुई दर इस बात का एक संकेत है कि हमारी पीढ़ी की जीवन- शैली में कुछ न कुछ गंभीर रूप से गलत है.

hypertension
hypertension

नेचर.कॉम वेबसाइट से लिए गए डाटा के अनुसार स्ट्रोक्स से होनी वाली 57% मौतें और हृदय रोग से होने वाली 24%  मौतें भारत में होती हैं.  एक अन्य स्रोत का कहना है कि 2020 तक हमारी आबादी का लगभग एक-तिहाई हिस्सा उच्च रक्तचाप से ग्रस्त हो जायेगा. भारत में उच्च रक्तचाप की बढ़ती हुई दर इस बात का एक संकेत है कि हमारी पीढ़ी की जीवन- शैली में कुछ न कुछ गंभीर रूप से गलत है.
जैसे किसी संगठन में, उनके उत्पादों की बिक्री में हुई वृद्धि के बारे में चर्चा होती है, ठीक वैसे ही कर्मचारी अपनी चिकित्सा रिपोर्टों में उच्च रक्तचाप की वृद्धि दर के बारे में भी बात करेंगे.  इससे पहले की आप उच्चरक्त चाप के शिकार हो जाएँ, हम यहाँ कुछ स्वस्थ जीवन शैली के तरीके ले के आयें हैं जो एक स्वस्थ जीवन जीने में आपकी न केवल मदद करेंगे बल्कि आपको उच्चरक्त चाप से भी दूर रखेंगे.

1. व्यायाम करें
उच्च रक्तचाप को नियमित व्यायाम की मदद से आसानी से रोका जा सकता है. नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए समय-प्रबंधन बहुत जरूरी है. यदि आप ऐसे लोगों का एक ग्रुप देखते हैं जो नियमित रूप से सुबह या शाम व्यायाम करते हैं तो उनके साथ दोस्ती कीजिये. तीस मिनट के शारीरिक व्यायाम में आपके रक्तचाप को कम करने की काफी संभावनाएं हैं.
चलना, जॉगिंग, साइकिल चलाना, तैराकी या डांस, इनमे से किसी भी चीज का चयन करें, लेकिन आगे बढ़ें. इससे आपके शरीर को ताकत मिलेगी.यदि आप जल्द ही थका हुआ महसूस करते हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें वे आपको व्यायाम का सबसे अच्छा तरीका सुझाएंगे जो आपके रक्तचाप को नियंत्रित रखेगा.

2. ऑफिस में स्वस्थ लंच-बॉक्स ले जाएँ.

एक स्वस्थ लंच-बॉक्स आपके स्वस्थ जीवन के लिए बहुत अहम है. सुनिश्चित करें कि आपके लंच-बॉक्स  में व्यंजन अनाज, फलों, और सब्जियों से समृद्ध हैं. जब शरीर में बी.पी. स्तर उच्च होता है तो कम तेल और कम वसा वाला आहार सबसे अच्छा आहार होता है .
शुरुआत में, आपके खाने की आदतों को बदलना आपके लिए यह कठिन होगा, लेकिन धीरे धीरे यह एक आदत बन जायेगी. पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कैल्शियम में समृद्ध आहार डॉक्टर द्वारा अनुशंसित है.

3. शराब के सेवन को सीमित या ख़त्म करें

शराब जीवित रहने की आवश्यकता नहीं है और ना ही यह कोई दवाई है जो शरीर में रक्तचाप के स्तर को बनाए रखने में सहायता करेगा. आप अपने शराब के सेवन की आदतों को बदल सकते हैं. जितना संभव हो शराब से बचें विशेष रूप से, जो इसके नियमित रूप से आदी हैं. एक स्तर से थोड़ी भी ज्यादा शराब पीने से वास्तव में रक्तचाप बढ़ सकता है.

4. कैफीन के सेवन में कटौती करें

कैफीन आपका रक्तचाप बढ़ाता है. तो कॉफी पीने की आदत आपके लिए चिंता का प्रतीक हो सकती है. कॉफी की जगह ग्रीन टी का इस्तेमाल करें क्योकि यह आपके रक्तचाप के स्तर को नहीं बढाता है. अगर आपको लगता है कि कैफीन का सेवन आपको बहुत परेशानी पैदा कर रहा है, तो एक दिन में केवल एक कप कॉफी  लें. किसी भी चीज की अधिकता स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होती है. आप स्किम्ड दूध का विकल्प चुन सकते हैं यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है और इसमें वसा कम होती है. अगर आपको दूध पसंद नही है तो आप अपने भोजन में दही ले सकते हैं.

5. नियमित रूप से अपने रक्तचाप की निगरानी करें

रक्तचाप की निगरानी करना महत्वपूर्ण है. जब कभी भी विचलन होता है तो आप तत्काल डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं. इस मामले में लापरवाही आपके लिए घातक हो सकती है. उच्च रक्तचाप से ग्रसित कई लोग स्वास्थ्य जटिलताओं की शिकायत कर सकते हैं.

6. तनाव बढ़ाने वाले कारकों का पता करें

अक्सर उच्च रक्तचाप अत्यधिक तनाव का परिणाम होता है. उन कारकों को ख़त्म करने की कोशिश करें जो आपको तनाव में डालते हैं. अगर आपके कुछ ऐसे सहयोगी हैं जो हमेशा नकारात्मक बोलते हैं तो  उनसे बचें. ट्रैफिक जाम में यात्रा कम करें यह भी आपके तनाव को कम करेगा. गंभीर तनाव रक्तचाप को बढ़ाता है और सभी दवाएं इसे नीचे लाने में नाकाम रही हैं.
क्या आप किसी व्यक्ति को जानते हो जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित है? इस लेख को उनके साथ साझा करें और उन्हें उनकी जीवन शैली की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करें. अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने हेतु और अधिक रोचक युक्तियों के लिए, https://www.jagranjosh.com/jobs  पर जाएँ.

First Published: Jul 24, 2019, 13:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News