Rajasthan Jail Prahari Result 2025 OUT: जेल प्रहरी रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, ये रहा PDF Direct Link
Rajasthan Jail Prahari Result 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज, 30 अगस्त 2025 को राजस्थान जेल प्रहरी (जेल वार्डर) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 968 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रिजल्ट के साथ-साथ उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स भी देख सकते है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी लॉगिन विवरण दर्ज करके अपनी मार्कशीट और रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स इस लेख में दिए गए हैं, जिससे उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के अपना स्कोर देख सकें।
Rajasthan Jail Prahari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान जेल प्रहरी (जेल वार्डर) भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, 30 अगस्त 2025 को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 968 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 968 पदों पर जेल प्रहरी की नियुक्ति की जाएगी।
यहां देखें: Rajasthan Jail Prahari Result 2025 LIVE
Rajasthan Jail Warden Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा रिजल्ट हाइलाइट्स
RSSB जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को राजस्थान के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब इस परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ (हाइलाइट्स) देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | जेल प्रहरी (वार्डन) |
| कुल रिक्तियां | 968 |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 |
| परीक्षा तिथि | 12 अप्रैल 2025 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 30 अगस्त 2025 (शनिवार) |
| रिजल्ट पीडीएफ लिंक | |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Jail Prahari Result 2025: राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट 2025 देखने के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नीचे दिए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
-
होमपेज के नीचे दिए गए “Result” टैब पर क्लिक करें।
-
नए पेज पर “राजस्थान जेल प्रहरी परिणाम 2025” लिंक चुनें।
-
आपकी स्क्रीन पर जेल प्रहरी रिज़ल्ट PDF खुल जाएगी।
-
PDF में चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
-
PDF डाउनलोड करें और Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर आसानी से खोजें।
RSSB जेल प्रहरी रिज़ल्ट 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी?
राजस्थान जेल प्रहरी परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर PDF में जारी होगा। इसमें लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी होगी।
रिजल्ट PDF में दी गई जानकारी:
-
परीक्षा आयोजित करने वाले बोर्ड का नाम
-
परीक्षा का नाम
-
विज्ञापन संख्या
-
परीक्षा तिथि
-
कुल रिक्तियों की संख्या
-
पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर
-
परिणाम जारी होने की तिथि
RSSB Rajasthan Jail Prahari Selection Process 2025 क्या है?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित जेल प्रहरी (Jail Prahari) भर्ती 2025 के चयन प्रक्रिया में प्रमुख चरण शामिल हैं:
चरण 1: लिखित परीक्षा (Written Examination)
चरण 2: शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षा (PET/PST)
चरण 3: दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.