This is an archived article last updated on Aug 30, 2025. The information may be outdated.

Bihar Voter ID List: कैसे डाउनलोड करें अपना डिजिटल वोटर ID कार्ड, यहां देखें स्टेप

Last Updated: Aug 30, 2025, 15:09 IST

1 अगस्त 2025 से बिहार में ‘विशेष संवीक्षा अभियान’ (Special Intensive Revision-SIR) की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत राज्य की प्रारंभिक मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) कल प्रकाशित की जाएगी। बता दें कि सभी 38 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) द्वारा यह सूची प्रकाशित की जाएगी। आप अपना वोटर ID कार्ड ऑनलाइन PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि डाउनलोड किया गया E-EPIC पूरी तरह से वैध होता है और पहचान पत्र के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

सभी 38 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) द्वारा यह सूची प्रकाशित की जाएगी।
सभी 38 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) द्वारा यह सूची प्रकाशित की जाएगी।

Bihar voter list 2025मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी है कि 1 अगस्त 2025 से बिहार में ‘विशेष संवीक्षा अभियान’ (Special Intensive Revision-SIR) की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत राज्य की प्रारंभिक मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) कल प्रकाशित की जाएगी। आपत्तियां 1 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 तक दर्ज की जा सकती हैं। बता दें की पिछली बार 2003 में बिहार में ऐसा विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। 

Bihar Voter List 2025 में ऐसे Check करें 

Voter ID Bihar 2025: नई वोटर ID के लिए आवेदन कैसे करें, कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड यहाँ

क्यों शुरू किया गया यह अभियान:

यह विशेष पुनरीक्षण अभियान इसलिए शुरू किया गया है ताकि बिहार के सभी योग्य नागरिकों का नाम पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। 2003 के बाद यह पहला बड़ा अभियान है, जिसका उद्देश्य त्रुटियों को सुधारना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाना है।

कौन हैं PM मोदी की सुरक्षा में नज़र आईं महिला SPG अफसर अदासो कपेसा?

बिहार विशेष मतदाता लिस्ट: हाईलाइट्स 

  • सभी 38 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEOs) द्वारा यह सूची प्रकाशित की जाएगी।

  • सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी डिजिटल और फिजिकल कॉपी प्रदान की जाएगी।

  • यदि किसी को सूची में गलती लगती है या किसी नाम की आपत्ति है, तो वह 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

कैसे डाउनलोड करें अपना E-EPIC (डिजिटल वोटर ID कार्ड)?

अब आप अपना वोटर ID कार्ड ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे E-EPIC कहा जाता है। यह पूरी तरह से वैध और डिजिटल रूप से साइन किया गया होता है।

E-EPIC डाउनलोड कैसे करें:

वेबसाइट खोलें:
https://voters.eci.gov.in/home/e-epic-download

लॉगिन/रजिस्टर करें:
मोबाइल नंबर, ईमेल ID या EPIC नंबर से लॉगिन करें। नए यूज़र रजिस्टर कर KYC पूरा करें।

OTP दर्ज करें:
पंजीकृत मोबाइल पर आया OTP डालें।

E-EPIC डाउनलोड करें:
"Download E-EPIC" चुनें, EPIC नंबर और राज्य (बिहार) भरें, PDF में वोटर ID डाउनलोड करें।

डाउनलोड के समय इन बातों का रखें ध्यान: 

  • डाउनलोड किया गया E-EPIC पूरी तरह से वैध होता है और पहचान पत्र के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

  • सुनिश्चित करें कि आपका मोबाइल नंबर वोटर ID से लिंक हो, वरना OTP नहीं आएगा।

  • डाउनलोड करने से पहले आप चाहें तो उसी पोर्टल पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकते हैं।

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 30, 2025, 15:09 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News