AIIMS BSc Nursing Result 2023: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर घोषित, इस लिंक से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
AIIMS BSc Nursing Result 2023 Out: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 2 जुलाई तक aiimsexams.ac.in पर आयोजित किया जाएगा। छात्र नीचे दिए लिंक से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS BSc Nursing Entrance Exam Result 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एम्स बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बीएससी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर देख सकते हैं। एम्स द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कुल 8,425 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बीएससी (एच) परीक्षा 2023 12 जून को आयोजित की गई थी। बीएससी नर्सिंग रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2023 पीडीएफ में रोल नंबर, श्रेणी, प्रतिशत और रैंक के साथ काउंसलिंग के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची शामिल है।
| Check AIIMS BSc Nursing Result 2023 | Check Here [Active] |
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2023 हाइलाइट
| परीक्षा संचालन निकाय | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) |
| परीक्षा का नाम | एम्स बीएससी नर्सिंग |
| वर्ग | रिजल्ट |
| एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2023 डेट | 29 जून 2023 |
| एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2023 तिथि | 12 जून 2023 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.aiimsexams.ac.in/ |
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
एम्स दिल्ली ने एम्स नर्सिंग परिणामों की तारीखें जारी कर दी हैं, जिन्हें आप नीचे दी टेबल में देख सकते हैं।
| आयोजन | तारीख |
| बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) चरण I | 27 मई 2023 |
| बीएससी (पोस्ट-बेसिक) रिजल्ट चरण I | 9 जून 2023 |
| एम्स बीएससी नर्सिंग परिणाम 2023 तिथि | 29 जून 2023 |
| बी.एससी (पोस्ट-बेसिक) परीक्षा चरण II | 14 जुलाई 2023 |
| बीएससी (पोस्ट-बेसिक) रिजल्ट चरण II | 19 जुलाई 2023 |
| एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा तिथि 2023 | 12 जून 2023 |
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsccourses.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर नोटिफिकेशन टैब पर क्लिक करें।
- एम्स नर्सिंग काउंसलिंग के मॉक राउंड के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
- एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर लें और उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.