AIIMS Delhi Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली में नौकरी (Sarkari Naukri) की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, AIIMS दिल्ली और एनएसीआई (NCI) ने ग्रुप A, B और C गैर-शिक्षण पदों के लिए AIIMS दिल्ली भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया हैं। पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानि 24 अप्रैल 2023 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार जो इन पदों (AIIMS Delhi Recruitment 2023) पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे AIIMS दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जाकर 13 मई 2023 शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।
जारी दिल्ली एम्स की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, एम्स दिल्ली भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 281 गैर शिक्षण पदों को भरा जाना है। इसके अलावा उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और एम्स भर्ती (AIIMS Delhi Bharti 2023) के बारे में अन्य जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
AIIMS Delhi Non Teaching Recruitment 2023 के बारे में विवरण
एम्स दिल्ली भर्ती 2023 गैर-शिक्षण भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एम्स दिल्ली भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संगठन का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली |
पद का नाम | गैर शिक्षण |
रिक्त पद की संख्या | 281 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
नौकरी करने का स्थान | दिल्ली/हरियाणा |
आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
AIIMS Delhi Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियाँ
सरकारी नौकरी की इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से एम्स दिल्ली भर्ती 2023 की सभी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जान सकते हैं।
एम्स दिल्ली भर्ती 2023 आवेदन तिथि | 24 अप्रैल 2023 |
एम्स दिल्ली भर्ती अंतिम तिथि | 13 मई 2023 (शाम 5 बजे) |
एम्स भर्ती 2023 परीक्षा तिथि | घोषित किए जाने हेतु |
AIIMS Delhi Recruitment 2023 Notification: भर्ती अधिसूचना
उम्मीदवार एम्स दिल्ली भर्ती 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं और भर्ती की पूरी डिटेल के बारे में जान सकते हैं।
AIIMS Delhi Recruitment 2023 Notification |
AIIMS Delhi Recruitment: पदों की संख्या
- रिक्त पदों की संख्या- कुल 281 गैर शिक्षण पद
AIIMS Delhi Recruitment 2023 Apply Online Link: यहां से करे आवेदन
एम्स दिल्ली भर्ती 2023 आवेदन ऑनलाइन आवेदन लिंक आज 24 अप्रैल 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम से पहले अपना आवेदन जमा कर दें। एम्स दिल्ली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 मई 2023 है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं।
AIIMS Delhi Recruitment 2023 Application Form 2023 | अप्लाई करने के लिए क्लिक करें |
AIIMS Delhi Recruitment 2023 Registration: कैसे करें आवेदन?
पात्र उम्मीदवार AIIMS Delhi भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर, “Recruitment Group-A (Non-Faculty), Group-B & Group C” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, आवेदन पत्र पर सभी आवश्यक विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में एम्स दिल्ली भर्ती 2023 आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंट करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि दिल्ली एम्स भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें। फिर ऑनलाइन आवेदन करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation