AIIMS NEET Exam 2026: NEET टॉपर्स ने की नकल, MBBS छात्रों ने टॉयलेट में छिपाया मोबाइल, AI टूल से सॉल्व किया Paper

Last Updated: Apr 24, 2026, 12:09 IST

AIIMS NEET Exam 2026: देश के मशहूर और नंबर 1 मेडिकल कॉलेज दिल्ली AIIMS की MBBS के एग्जाम में नकल करने का मामला सामने आया है। छात्र ने पेपर रद्द कर छात्रों का दोबारा एग्जाम लिया जाएगा। एग्जाम के दोरान छात्र ने टॉयलेट में मोबाइल को छिपाकर रखा था।

NEET Toppers AI Cheating at AIIMS Delhi
NEET Toppers AI Cheating at AIIMS Delhi

NEET Toppers AI Cheating at AIIMS Delhi: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान में से एक AIIMS दिल्ली में एग्जाम के दौरान AI के इस्तेमाल से नकल करने का मामला सामने आया है। इस घटना से इंस्टीट्यूट की एग्जाम व्यवस्था के साथ - साथ मेडिकल एजुकेशन की क्वालिटी और ईमानदारी पर कई सावाल खड़े किए है। 

AIIMS दिल्ली: जब 'भविष्य के डॉक्टरों' ने लिया तकनीक का सहारा

AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) दिल्ली को भारत का सबसे कठिन और सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज माना जाता है। यहां एडमिशन लेना हर NEET टॉपर का एक सुनहरा सपना होता है। लेकिन हाल ही में यहां की एक आंतरिक एग्जाम में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया। एक छात्र को ChatGPT के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया।

टॉयलेट, मोबाइल और ChatGPT: क्या था पूरा मामला?

एग्जाम के दौरान एक छात्र ने बेहद शातिर तरीके से एग्जाम में नकल की, लेकिन वह अपनी ही इस नलक में फंस गया।

  • मोबाइल का छिपाना: छात्र ने एग्जाम हॉल के पास स्थित टॉयलेट में पहले से ही एक मोबाइल फोन छिपा कर रखा था।
  • AI का इस्तेमाल: छात्र ने टॉयलेट में रखें फोन का इस्तेमाल करने के लिए बार-बार टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और वहां जाकर AI टूल यानी ChatGPT का इस्तेमाल करके कठिन सवालों को सॉलव किया। 
  • पकड़े जाने की वजह: छात्र की बार-बार टॉयलेट जाने की हरकत ने इनविजिलेटर को शक में डाल दिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पूरा राज खुल गया।

घटना का संक्षिप्त डिटेल्स 

AI टूल यानी ChatGPT का इस्तेमाल करके छात्र ने एग्जाम में नकर करी। यहां से जानें घटना की पूरी डिटेल्स। 

इवेंट डिटेल्स 
संस्थान AIIMS, नई दिल्ली
कोर्स MBBS (Professional Exam)
नकल का साधन स्मार्टफोन और ChatGPT (AI)
पकड़े जाने का कारण बार-बार टॉयलेट जाना (Suspect Movement)
दोषी MBBS का एक छात्र

AI और शिक्षा: वरदान या अभिशाप?

यह घटना दर्शाती है कि जहां एक ओर AI का उपयोग चिकित्सा शोध और इलाज में क्रांति ला रहा है, वहीं छात्र इसका गलत इस्तेमाल अपनी मेहनत से बचने के लिए कर रहे हैं।

AIIMS में नकल मुश्किल क्यों है?

  1. कड़ी सुरक्षा: यहां के छात्र देश के क्रीम (Top 0.1%) होते हैं, जिनसे ईमानदारी की उम्मीद की जाती है।

  2. मुश्किल सवाल: मेडिकल के सवाल इतने पेचीदा होते हैं कि उनके जवाब सामान्य किताबों में आसानी से नहीं मिलते, इसीलिए छात्र ने AI का सहारा लिया।

  3. साख पर सवाल: इस तरह की घटनाओं से देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान की छवि पर असर पड़ता है।

AIIMS, NEET Exam: सख्त कार्रवाई की तैयारी 

AIIMS प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक, छात्र पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एग्जाम को भी रद्द किया जा सकता है। साथ ही, कुछ समय के लिए छात्र को सस्पेंड भी किया जा सकता है। 

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 24, 2026, 12:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News