AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर की पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें आवेदन
AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: एम्स ने नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 24 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने अपनी ऑफिशयल वेबसाइट aiimsexam.ac.in पर नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संंबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 2551 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च, 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में निहित पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य जानकारी पढ़ने की सलाह दी जाती है।
इस भर्ती अभियान के तहत, उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर के अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें लेवल-7 के पद शामिल है, जिसमें पुराना वेतनमान ₹9300 से ₹34800 और ग्रेड पे ₹4600 है। ये पद ग्रुप-B श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। इन पदों की भर्ती नई दिल्ली एम्स सहित देश भर के एम्स में की जाएगी। एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरण में की जाएगी। पहले चरण में प्रांरभिक परीक्षा और दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा शामिल होगा। दोनों परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सलेक्शन किया जाएगाा।
AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक
एम्स NORCET 10 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में लिए जाएंगे। ऑफलाइन मोड में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके लिए अंतिम तिथि 16 मार्च (शाम 5.00 बजे तक) है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexam.ac.in पर मौजूद विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। जो उम्मीदवार पहले एम्स के किसी भी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुक हैं। वे वन टाइम रजिस्ट्रेशन आईजडी के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नीचे आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| AIIMS NORCET 10 ऑनलाइन आवेदन लिंक |
AIIMS NORCET 10 Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
AIIMS ने अपनी ऑफिशयल वेबसाइट aiimsexam.ac.in पर नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संंबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। आप नीचे दी गई टेबल से नर्सिंग ऑफिसर पदों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली |
| परीक्षा का नाम | नर्सिंग ऑफिसर कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 |
| पद का नाम | नर्सिंग ऑफिसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 2551 |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | |
| विज्ञापन संख्या | 17/2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 24 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने अंतिम तिथि | 16 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.aiimsexams.ac.in |
AIIMS NORCET 10 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास उपरोक्त पदों से संबंधित बी.एससी के साथ 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता से जुड़़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप टेबल में निहित AIIMS NORCET 10 ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 देख सकते हैं।
AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संंबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
-
Online registration For Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test(NORCET-10) पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें। ऑनलाइन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
AIIMS NORCET 10 2026 के लिए आयु सीमा और फीस
एम्स में नर्सिंग ऑफिसर की भर्ती से संबंधित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) -10 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आ.यु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। वहीं आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है। सामान्य/ओबीसी के उम्मीदवारों को 3000 रुपये और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 2400 रुपये का शुल्क देना होगा। दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ये भी पढ़ें: Bihar Civil Court Peon Admit Card 2026: बिहार सिविल कोर्ट चपरासी एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.