Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026: असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें Apply

Last Updated: Oct 6, 2026, 11:28 IST

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026: असम राइफल्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 28 सितंबर 2026 को टेक्निकल/ट्रेड्समैन के कुल 354 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोेटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026
Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026 Official: असम राइफल्स ने दिनांक 28 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर टेक्निकल/ट्रेड्समैन के कुल 354 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत वॉरेंट ऑफिसर, राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड), राइफलमैन (इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक), राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल) और राइफलमैन स्टोर कीपर के रिक्त पदों को भरा जाना है।  इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026 Online Apply Date   

असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पद ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

क्लिक करें 

Assam Rifles Technical Tradesman New Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पदों के सलेक्शन में कुल पांच स्टेप्स शामिल है। पहले स्टेप्स में लिखित परीक्षा, दूसरे स्टेप्स में स्किल टेस्ट, तीसरे स्टेप्स में फिजिकल टेस्ट, चौथे स्टेप्स में मेडिकल टेस्ट और पांचवें व आखिरी स्टेप्स में मेरिट लिस्ट शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

असम राइफल्स

पद का नाम 

टेक्निकल/ट्रेड्समैन 

रिक्त पदों की संख्या 

354 

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट 

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

28 सितंबर 2026  

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

28 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

28 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियव वेबसाइट 

assamrifles.gov.in

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026 Eligibility Criteria

असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ आईटीआई होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित विषय में 2 या 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 100 रुपये आवेदन शुल्क के रुप में देने होंगे। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें।

  • अब Assam Rifles Technical Tradesman Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 6, 2026, 11:28 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News