Bank of Baroda Apprentice Online Form 2025: शुरू हुए अप्रेंटिस के 2700 पदों पर आवेदन, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Nov 13, 2025, 16:01 IST

Bank of Baroda Apprentice Online Form 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिस के 2700 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया  शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 1 दिसंबर, 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

Bank of Baroda Apprentice Online Form 2025
Bank of Baroda Apprentice Online Form 2025

Bank of Baroda Apprentice 2025 Online Apply: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में कुल 2700 रिक्त पदों को भरा जाना है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करें।

Bank of Baroda Apprentice 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

संबंधित भर्ती के लिए आयु की गणना 1 नवंबर, 2025 से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दी गई डिटेल्स देखें:

भर्ती संस्थान 

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)

पद का नाम 

अप्रेंटिस

पदों की संख्या 

2700

आवेदन की अंतिम तिथि 

11 नवंबर से 01 दिसंबर, 2025

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

01 दिसंबर, 2025

आयु सीमा 

20 से 28 वर्ष 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

bankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 in Hindi: रिक्त पदों का विवरण

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के पदों के लिए कुल 2700 रिक्त पदों की घोषणा की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से बैंक की ओर से जारी किया गया राज्यवार और श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण देख सकते हैं:

Bank of Baroda Notification 2025 in Hindi

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होमपेज पर, Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर जाएं।

स्टेप 3 एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 

स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस भरकर जमा करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025: आयु सीमा में छूट 

संबंधित भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए न्युनतम आयु सीमा 20 वर्ष तय की गई है। अधिकत आयु सीमा 29 वर्ष है, जिसकी गणना 1 नवंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार सरकारी मानदंडों के अनुसार, आयु सीमा में छूट के लिए नीचे टेबल देखें:

वर्ग 

आयु सीमा में छूट

SC/ST

5 साल की छूट

OBC

3 साल की छूट

PwBD (UR/EWS) 

10 साल की छूट

PwBD (OBC)

13 साल की छूट

PwBD (SC/ST)

15 साल की छूट

Bank of Baroda Apprentice Apply Online: आवेदन लिंक 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा पास कर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें:

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2025

आवेदन लिंक

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क 

नीचे टेबल में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है, जिसकी जांच कर आप अपनी एप्लीकेशन फीस का भुगतान पूरा कर सकते हैं:

वर्ग 

आवेदन शुल्क 

जनरल, OBC, EWS

800 रुपये 

PwBD

400 रुपये 

SC / ST

निशुल्क 


Check:

RITES Recruitment 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 11, 2025, 17:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News