This is an archived article last updated on Sep 12, 2025. The information may be outdated.

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा सहित डिटेल डालें

Last Updated: Sep 12, 2025, 11:11 IST

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 350 पद के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल जानने के लिए आगे लेख पढ़ें। 

Bank of Maharashtra Recruitment 2025
Bank of Maharashtra Recruitment 2025

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 350 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निश्चित की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग - अलग तय की गई है। 

जनरल, OBC, EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये और वहीं SC / ST/ PwBD के लिए 118 रुपये तय किए गए हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम, समूह चर्चा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी किया गया था। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवार जारी किए गए पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से अंतिम तिथि सहित महत्वपूर्ण विवरणों की जां कर सकते हैं:

भर्ती प्राधिकारी का नाम 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

पद का नाम 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)

कुल रिक्तियाँ

350

आवेदन तिथियां

30 सितंबर , 2025

आवेदन शुल्क 

  • जनरल, OBC, EWS - 1180 रुपये

  • SC / ST/ PwBD - 118 रुपये

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://bankofmaharashtra.in/

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: आयु सीमा 

नीचे टेबल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती 2025 निकाले गए विभिन्न पदों के साथ - साथ आयु सीमा दी गई है:

पोस्ट 

आयु सीमा 

प्रबंधक (स्केल II)

22 से 35 वर्ष

वरिष्ठ प्रबंधक (स्केल III)

25 से 38 वर्ष

मुख्य प्रबंधक (स्केल IV)

40 वर्ष

सहायक महाप्रबंधक (स्केल V)

45 वर्ष

उप महाप्रबंधक (स्केल VI)

50 वर्ष

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग - अलग है, जिसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

Bank of Maharashtra Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार अंतिम तिथि 30 सितंबर से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, Bank of Maharashtra SO Recruitment 2025 पर जाएं। 

स्टेप 3 एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स भरकर अपलोड करें। 

स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस भरें।

स्टेप 6 फॉर्म सब्मिट करें। 

स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

also read: DSSSB Primary Teacher Vacancy 2025: दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों में 1180 रिक्त पदों पर भर्ती

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 12, 2025, 11:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News