Bihar BSSC Stenographer Online Form 2025: आज बिहार स्टेनोग्राफर 432 पदों के लिए अंतिम तिथि, तुरंत करें Apply
Bihar BSSC Stenographer Online Form 2025: बिहार बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 3 नवंबर, 2025 को समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पूरा नहीं किया है, वे लेख में दिए चरणों के जरिए आवेदन पूरा कर सकते हैं।
Bihar BSSC Stenographer Online Form 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से आज 3 नवंबर को आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार स्टेनोग्राफर के 432 पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर, 2025 को शुरू की गई थी। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 3 नवंबर, 2025 तय की गई है।
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं हिंदी और इंग्लिश में शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।
Bihar BSSC Stenographer 2025 Apply Online: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में बिहार बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 से जुड़े जरूरी विवरण देखें:
| भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
| पद का नाम | स्टेनोग्राफर |
| पदों की संख्या | 432 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 25 सिंतबर से 3 नवंबर, 2025 |
| शैक्षणिक योग्यता | (10+2) इंटरमीडिएट या समकक्ष |
| आयु सीमा | 18 से 37 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
| ऑफिशियल वेबसाइट | http://bssc.bihar.gov.in/ |
Bihar BSSC Stenographer 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। नीचे ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए चरण देखें:
चरण 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2 होम पेज पर, Bihar BSSC Stenographer 2025 लिंक पर जाएं।
चरण 3 अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
चरण 4 आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क को जमा करें।
चरण 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
ChecK:
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.