Bihar Constable Admit Card 2026: बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in जल्द, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Bihar Constable Admit Card 2026: बिहार निषेध कांस्टेबल, जेल वॉर्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। हॉल टिकट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Bihar Constable Admit Card 2026: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) जल्द बिहार कांस्टेबल ए़डमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बोर्ड ने सिटी स्लिप 1 जून, 2026 को जारी कर दी थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक डाउनलोड नहीं की है, वे अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।
यह भर्ती अभियान विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत चलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 4,236 रिक्त पदों को भरना है।
CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: हाइलाइट्स
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से परीक्षा का आयोजन 14 जून, 2026 को किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे नीचे टेबल में दिए गई हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) |
| पोस्ट का नाम | बिहार निषेध कांस्टेबल, जेल वॉर्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल |
| पदों की संख्या | 4,236 |
| विज्ञापन संख्या | 03/2025 |
| परीक्षा तिथि | 14 जून, 2026 |
| एडमिट कार्ड | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: जल्द
सीएसबीसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा हॉल में प्रवेश केवल आधिकारिक ई-एडमिट कार्ड के माध्यम से ही दिया जाएगा। वैध एडमिट कार्ड न लाने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
14 जून, 2026 को परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार 8 जून, 2026 को मध्यरात्रि 12 बजे से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।
| सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक | जल्द |
CSBC Bihar Constable Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकेंगे।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, “निषेध कांस्टेबल/जेल वार्डर/मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026" पर क्लिक करें।
स्टेप 3आपको अपना पंजीकरण नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर टाइप करना होगा।
स्टेप 4 उसके बाद, फॉर्म में दी गई अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 विवरण जमा करने के बाद, आप लॉग इन कर पाएंगे।
स्टेप 6 इसके बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 7 अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र अवश्य जांच लें।
स्टेप 8 एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर लें और संदर्भ के लिए एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.