Bihar Exam D.El.Ed. Exam Date 2024 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सत्र 2024-24 के लिए डीएलएड प्रवेश परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया हैI बिहार डीएलएड परीक्षा का आयोजन 30 मार्च को किया जाना हैI परीक्षा के पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगेI उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा I बिहार D.El.Ed. 2024 परीक्षा 2 वर्षीय D.El.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के रूप में आयोजित की जाएगी। बिहार D.El.Ed. 2024 परीक्षा तिथि, अनुसूची और शिफ्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए डिटेल्स यहाँ पढ़ें I
Bihar Exam D.El.Ed. Exam Date 2024 महत्वपूर्ण विवरण
बीएसईबी 30 मार्च 2024 को बिहार डीएलएड परीक्षा 2024 का आयोजन करने वाला हैI उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे टेबल में चेक कर सकते हैंI
आर्गेनाइजेशन | बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) |
परीक्षा का नाम | बिहार डीएलएड 2024-26 |
कोर्स की अवधि | 2 वर्ष |
परीक्षा की तारीख | 30 मार्च 2024 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | मार्च के आखिरी सप्ताह में |
रिजल्ट जारी होने की तारीख | अप्रैल 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.deledbihar.com/login |
बिहार D.El.Ed. 2024 सिलेबस
बिहार डीएलएड जेईई परीक्षा 30 मार्च 2024 को बिहार राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बिहार डीएलएड जेईई परीक्षा 2024-26 सत्र के 2-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए आयोजित की जाएगी। जेईई परीक्षा में 120 अंकों के 120 प्रश्न होंगे। बिहार डीएलएड पाठ्यक्रम में सामान्य हिंदी/उर्दू, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क शामिल हैं।
बिहार डीएलएड चयन प्रक्रिया
बिहार D.El.Ed. कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को दो चरणों वाली चयन प्रक्रिया से परिचित होना चाहिए। इस प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार शामिल है। प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को दोनों राउंड सफलतापूर्वक पार करने होंगे। चयन प्रक्रिया के बारे में विवरण नीचे दिया गया है:
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
Comments
All Comments (0)
Join the conversation