Bihar Police Constable Final Result 2026 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन

Last Updated: May 27, 2026, 17:30 IST

Bihar Police Constable Final Result 2026 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 19,838 अभ्यर्थियों का फाइनल सेलेक्शन किया गया है। रिजल्ट और फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ नीचे लेख में उपलब्ध है। 

Bihar Police Constable Final Result 2026 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन
Bihar Police Constable Final Result 2026 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का चयन

Bihar Police Constable Final Result 2026 OUT: कांस्टेबल केंद्रीय चयन बोर्ड ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में कुल 19,838 पदों पर भर्ती की जानी थी। चयनित उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Final Result 2026 PDF Link 

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 PDF लिंक आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड करके रोल नंबर के माध्यम से नाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

Bihar Police Constable Final Result 2026 PDF

यहां क्लिक करें

Bihar Police Constable Final Merit List OUT

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025-26 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने कुल 19,838 पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। यह भर्ती बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) में सिपाही पदों के लिए आयोजित की गई थी। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत कुल 19,838 रिक्तियां जारी की गई थीं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 7,935, EWS के लिए 1,983, SC के लिए 3,174, ST के लिए 199, EBC के लिए 3,571, BC के लिए 2,381 और BC महिला वर्ग के लिए 595 पद निर्धारित किए गए थे।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 16,73,586 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। लिखित परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक विभिन्न चरणों में किया गया। लिखित परीक्षा में सफल 99,690 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया था।

PET परीक्षा में कुल 79,932 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 50,650 उम्मीदवार दौड़ परीक्षा में सफल रहे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के बाद 45,611 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए योग्य पाया गया। बोर्ड द्वारा जारी अंतिम चयन सूची में कुल 19,838 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 332 प्रशिक्षित गृह रक्षक और 19,506 गैर गृह रक्षक अभ्यर्थी शामिल हैं।

Screenshot 2026-05-27 172313

Bihar Police Constable Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर Bihar Police सेक्शन पर Results: Final Selection List of Candidates for the Post of Constable in Bihar Police. (Advt. No. 01/2025) पर क्लिक करें।

  3. रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  4. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।

  5. अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 27, 2026, 17:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News