Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: कहां और कैसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड PDF

Last Updated: Jun 16, 2026, 10:57 IST

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: लिखित परीक्षा के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर का एडमिट कार्ड 22 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर 28 जून को आयोजित की जाएगी। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 993 कांस्टेबल ऑपरेटर की भर्ती करेगा। 

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड PDF
Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड PDF

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), बिहार द्वारा कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 22 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और अन्य सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक चेक कर लें।

Bihar Police Constable Operator Admit Card 2026 Notice PDF

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी मुख्य बातें देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

संगठन का नाम

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) (CSBC)

पद का नाम

कांस्टेबल ऑपरेटर

कुल रिक्त पद

993

परीक्षा तिथि

28 जून 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

22 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

csbc.bihar.gov.in

कब होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा?

बिहार पुलिस दूरसंचार (वेतनु) एवं तकनीकी सेवाओं में कांस्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार ने आधिकारिक नोटिस जारी कर नई परीक्षा तिथि की घोषणा की है। 

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित होगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। एग्जाम दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक चलेगा। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। बिना वैध ई-एडमिट कार्ड  और फोटो आईडी के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

परीक्षा तिथि में क्यों हुआ बदलाव?

CSBC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पहले कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होनी थी। हालांकि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा NEET (UG) 2026 परीक्षा भी उसी दिन आयोजित किए जाने के कारण अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा 28 जून 2026 (रविवार) को एकल पाली में आयोजित की जाएगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड कब आएगा?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 22 जून 2026 से अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम समय-सीमा 28 जून 2026 को सुबह 11 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उस पर अंकित सभी जानकारियों को अवश्य चेक करें।

डुप्लीकेट एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?

अगर कोई कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड नही पाता है, तो वह 26 जून 2026 को केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) के पटना स्थित कार्यालय से डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को आवेदन पत्र की प्रति और एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 10:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News