Bihar Police SI Mains Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 27 मई को

Last Updated: May 13, 2026, 12:59 IST

BPSSC SI Mains Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार पुलिस एसआई  मुख्य परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

Bihar Police SI Mains Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 27 मई को
Bihar Police SI Mains Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 27 मई को

BPSSC SI Mains Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने 12 मई 2026 को अपनी ऑफिशियल साइट bpssc.bihar.gov.in पर बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा का हॉल टिकट जारी कर दिया है। नोटिस के मुताबिक, बिहार पुलिस SI मेन्स एग्जाम 27 मई को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जिसने प्री एग्जाम पास कर लिया है, वे अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police SI Mains Admit Card 2026 Link

बिहार पुलिस SI भर्ती की मुख्या परीक्षा का हॉल टिकट लिंक BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार जो मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले है, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएसएससी एसआई मेन्स एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए हमने इस लेख में नीचे डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया है।

Bihar Police SI Mains Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

Bihar Police SI Admit Card 2026-हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में BPSSC एसआई परीक्षा एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

भर्ती बोर्ड का नाम

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)

परीक्षा  का नाम

एसआई मुख्य परीक्षा 2026

पद

सब इंस्पेक्टर (SI)

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

13 मई 2026 

मुख्य परीक्षा तिथि

27 मई 2026

आधिकारिक वेबसाइट

bpssc.bih.nic.in

BPSSC SI Mains Admit Card 2026 Download कैसे करें?

बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप BPSSC की ऑफिशियल साइट पर जाएं।

  • फिर वेबसाइट के मेन पेज पर Bihar Police सेक्शन में Link-Ref.:Advt. No.-05/2025: Download Admit Card of Mains Written Examination for the post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar लिंक पर क्लिक करें।

  • अब एक नया पेज ओपन होगा, जहां Download 05/2025 Mains Written Exam Admit Card पर क्लिक करें।

  • एक नई लॉगिन विंडो पर खुलेगी, वहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

  • ऐसा करते ही आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Bihar Police SI Mains Exam 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय

बिहार पुलिस SI मेंस एग्जाम 27 मई को दो शिफ्टों में होगा। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बज कर 30 मिनट से शाम 4:30 तक। ध्यान रखें, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंचना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 11:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News