Bihar Police Constable Vacancy 2023: कांस्टेबल के 21391 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास इस लिंक से करें रजिस्ट्रेशन
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस और अन्य के लिए कुल 21,391 पद जारी किए गए हैं। इन पदों के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के आवेदक जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा पास की है, वे बिहार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2023 है।
CSBC Bihar Police Constable Bharti 2023: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और ड्राइवर पदों के लिए 21391 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे है। कांस्टेबल के पद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 जून 2023 से शुरू हो गई है। 12वीं परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार, इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है। बिहार पुलिस वैकेंसी की आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी इस लेख में दी गई है।
सीबीएससी भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के तहत, CBSC का लक्ष्य बिहार पुलिस (Bihar Police), बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (Bihar Special Armed Police) और अन्य यूनिट में कुल 21,391 कांस्टेबल पदों को भरना है।
बिहार Police Constable Vacancy 2023 की हाइलाइट्स
बिहार पुलिस भर्ती 2023 के तहत बिहार पुलिस ने 21391 विभिन्न पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए फॉर्म जारी किया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के बारे में जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
| बिहार पुलिस वैकेंसी 2023 | |
| संगठन का नाम | सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC), बिहार |
| पदों के नाम | इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और ड्राइवर |
| रिक्त पदें की संख्या | 21391 |
| भर्ती का नाम | बिहार पुलिस वैकेंसी 2023 |
| वर्ग | सरकारी नौकरी |
| आवेदन करने का तारीका | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख | 20 जून 2023 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2023 |
| चयन प्रक्रिया |
|
| नौकरी करने का स्थान | बिहार |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.csbc.bih.nic.in |
| बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 पीडीएफ | |
Bihar Police Constable Ka Exam Kab Hoga?
बिहार पुलिस अधिसूचना 2023 जारी होने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तिथियों और परीक्षा तिथियों की घोषणा की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार पुलिस भर्ती का एग्जाम जुलाई, 2023 के महीने में होगा। कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए पूरा कार्यक्रम नीचे टेबल में गया है।
| आयोजन | तारीख |
| बिहार पुलिस अधिसूचना जारी होने की तारीख | 09 जून 2023 |
| बिहार पुलिस ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तारीख | 20 जून 2023 |
| बिहार पुलिस के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख | 20 जुलाई 2023 |
| आवेदन पत्र में सुधार करने की आखिरी तारीख | जल्द जारी होगी |
| बिहार पुलिस ऑनलाइन परीक्षा डेट 2023 | जल्द अपडेट किया जाएगा |
CSBC Bihar Police Constable Vacancy 2023 डिटेल
बिहार पुलिस विभाग ने इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और ड्राइवर के कुल 21391 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है, यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। है। श्रेणी-वार बिहार पुलिस वैकेंसी 2023 के बारे में जानकारी नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| कांस्टेबल (पुरुष / महिला) | वैकेंसी | योग्यता |
| कुल पद | 21391 | 12वीं पास |
| जनरल (यूआर) | 8556 | |
| ईडब्ल्यूएस | 2140 | |
| एससी | 3400 | |
| एसटी | 228 | |
| ईबीसी | 3842 | |
| बीसी | 2570 | |
| बीसी महिला | 655 |
Bihar Police Recruitment 2023 Online Form लिंक
बिहार पुलिस भर्ती 2023 का पूरा शेड्यूल बिहार पुलिस अधिसूचना 2023 के साथ जारी किया गया है। बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर किसी तकनीकी गड़बड़ी से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें।
| बिहार पुलिस भर्ती 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक |
बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क
बिहार पुलिस वैकेंसी 2023 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करें।
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 675/- रुपये |
| बिहार राज्य के उम्मीदवार | 180/- रुपये |
| एससी / एसटी / महिला / पीएच | शून्य |
Bihar Police Vacancy 2023 एजुकेशन क्राइटेरिया
उम्मीदवारों को बिहार पुलिस भर्ती 2023 के लिए चयनित होने के लिए, उम्मीदवारों को बिहार पुलिस वैकेंसी पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
बिहार पुलिस वैकेंसी 2023 के लिए शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2023 के लिए आयु सीमा
- बिहार पुलिस वैकेंसी 2023 के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।
बिहार Police Vacancy 2023 के लिए चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस भर्ती 2023 के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने अंतिम चयन के लिए प्रत्येक चरण में अर्हता प्राप्त करनी होगी।
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीबीटी)
- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण।
बिहार पुलिस एग्जाम पैटर्न 2023
- परीक्षा का स्तर - प्रश्न पत्र का लेवल 10वीं कक्षा का होगा
- प्रश्नों की संख्या – 100 MCQ होंगे।
- कुल अंक – परीक्षा के लिए कुल अंक 100 हैं
- परीक्षा की अवधि – 2 घंटे
- फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट में पास होने के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क 30% है।
| विषय | कुल सवाल | कुल मार्क |
| हिंदी | 100 | 100 अंक |
| अंग्रेज़ी | ||
| गणित | ||
| सामाजिक अध्ययन | ||
| विज्ञान |
Bihar Police Vacancy 2023 के लिए वेतन
बिहार पुलिस वैकेंसी 2023 के तहत कांस्टेबल पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 3 वेतनमान के आधार पर 21,700-69,100 रुपये वेतन मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के बाद महंगाई भत्ता और एचआरए क्रमशः 17% और 8-16% दिया जाएगा।
Bihar Police Constable Vacancy 2023 Apply Online कैसे करें?
बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऊपर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या वेबसाइट cbsc.bih.nic.in पर जाएं
- आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट लें।
Bihar Police Me Kya Kya Document Chahiye?
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इन दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है -
आवेदन पत्र भरने वाला उम्मीदवार बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- मूल निवास
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ई-मेल आईडी
Also Check;
|
|
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.