BPSC 72nd CCE Prelims Exam 2026: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 7 मई से करें आवेदन
BPSC 72nd CCE Prelims Exam 2026: बिहार सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों की भर्ती के लिए बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) आयोजित की जाती है। जो युवा बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए इस भर्ती अभियान के तहत 1230 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
BPSC 72nd CCE Prelims Exam 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (Combined Competitive Examination) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 मई, 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। शेड्यूल में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 निर्धारित की गई है। बिहार सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए कुल 1230 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और राजस्व अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
बिहार राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों का चयन संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के जरिए पूरा किया जाएगा। इसके लिए आपको सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा से गुजरना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
महत्वपूर्ण सूचना
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) May 5, 2026
एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 1230 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/9GFChhFHIQ पर उपलब्ध है।… pic.twitter.com/OAgSAtJwHg
BPSC 72nd CCE Prelims Exam 2026: हाइलाइट्स
बिहार सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों को भरने के लिए कुल 1230 रिक्तियां पूरी की जाएंगी। जिसमें उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से पूरा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए जरूरी डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:
| परीक्षा का नाम | बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) |
| भर्ती प्राधिकरण | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| कुल पोस्ट | 1230 |
| पोस्ट का नाम | अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और राजस्व अधिकारी आदि। |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | 7 से 31 मई, 2026 |
| प्रीलिम्स एग्जाम (संभावित तिथि) | जुलाई, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
BPSC 72nd CCE Prelims Exam 2026: नया एग्जाम पैटर्न
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन (General Studies) के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 150 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को इसे पूरा करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे और उम्मीदवारों को सही उत्तर चुनना होगा। यदि उम्मीदवार प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो विकल्प (E) चुनना अनिवार्य होगा। किसी भी स्थिति में, प्रत्येक प्रश्न के लिए केवल एक ही उत्तर चुनना है। यदि कोई उम्मीदवार पांचों विकल्पों (A, B, C, D, E) में से किसी का भी चयन नहीं करता है, तो उसे निगेटिव मार्क किया जाएगा और एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।
बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स प्रतियोगी परीक्षा के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर, बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद लॉगिन करें।
-
एक्टिव लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
-
फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.