BPSC AEDO Answer Key 2026: बीपीएससी एईडीओ उत्तर कुंजी bpsc.bihar.gov.in पर होगा जारी, यहां मिलेगा PDF लिंक
BPSC AEDO Answer Key 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20, 21 अप्रैल 2026 तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC AEDO Answer Key 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा परीक्षा समाप्त होने के बाद बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी एईडीओ उत्तर कुंजी 2026 एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसकी मदद से अपने उत्तर मिलाकर अपने संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं। साथ ही, अगर किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो, तो आयोग द्वारा तय समय में शिकायत दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा।
BPSC AEDO Answer Key 2026: परीक्षा कब होगी?
Bihar Public Service Commission द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा 2026 तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण 14–15 अप्रैल, दूसरा 17–18 अप्रैल और तीसरा 20–21 अप्रैल को होगा। कुल 935 पदों के लिए 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने बीपीएससी एईडीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा हर दिन दो पालियों (सुबह 10–12 बजे और दोपहर 2:30–4:30 बजे) में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है, जबकि एंट्री केवल एक घंटे पहले तक ही मिलेगी।
Check: BPSC AEDO Exam Analysis 2026
बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026- हाइलाइट्स
बीपीएससी असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर लिखित परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20, 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे तालिका में देख सकते हैं।
| भर्ती निकाय का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) |
| पद का नाम | सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) |
| कुल रिक्त पदों की संख्या | 935 |
| परीक्षा तिथि 2026 | 14, 15, 17, 18, 20, 21 अप्रैल 2026 |
| आंसर की | जल्द |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bihar.gov.in |
बीपीएससी एईडीओ आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बीपीएससी एईडीओ उत्तर कुंजी 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
-
होम पेज पर “Answer Key Objection” लिंक पर क्लिक करें
-
फिर लॉगिन करके संबंधित प्रश्न चुनें
-
सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण अपलोड करें
-
तय शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें
-
फॉर्म सबमिट करें और रसीद डाउनलोड कर लें
BPSC AEDO परीक्षा का स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?
जो उम्मीदवार अपना स्कोर निकालना चाहते हैं, वे इस आसान तरीके को अपनाएं:
-
हर सही जवाब पर 1 अंक मिलता है
-
हर गलत जवाब पर 0.33 अंक काटे जाते हैं
उदाहरण:
-
कुल प्रश्न: 100
-
सही जवाब: 70 × 1 = 70 अंक
-
गलत जवाब: 20 × 0.33 = 6.6 अंक (कटेंगे)
फाइनल स्कोर:
70 − 6.6 = 63.4 अंक
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.