BPSC TRE Supplementary Result 2023: बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जो उम्मीदवार चयनित नहीं हुए हैं उनके लिए बड़ी खबर, जल्दी ही बिहार शिक्षक भर्ती 2023 में रिक्त रह गए पदों पर पूरक परिणाम घोषित किया जायेगाI ये परिणाम नवम्बर के पहले सप्ताह में जारी हो सकता हैI आयोग ने कल बिहार शिक्षक भर्ती की कट ऑफ और अयोग्य उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी हैI
बीपीएसएसी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि रिक्त रह गए पदों को भरने के लिए एक या अधिक पूरक परिणाम (सप्लीमेंट्री रिजल्ट) जारी किये जायेंगे। आगे उन्होंने कहा कि बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 को कई स्तरों पर जांचा जा रहा है जिससे अयोग्य उम्मीदवारों को बाहर किया जा सके। इसलिए, सभी घोषित परिणामों में कुछ शर्ते हैं। अंतिम रूप से जांच के बाद बचे हुए पदों की रिक्तियों को एक या अधिक पूरक परिणामों के जरिए भरा जायेगा। कल 25 अक्टूबर 2023 को आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की कट ऑफ और अयोग्य उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी गई है। साथ ही आयोग जल्द ही भाषा के पेपर की ओएमआर शीट जारी करने वाला है।
बीपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर 170461 पदों के लिए बिहार शिक्षक कट ऑफ 2023 जारी किया। कुल रिक्तियों में से, 79943 पद कक्षा 1-5 (प्राथमिक शिक्षक/पीआरटी/जेबीटी) के लिए, 32916 पद कक्षा 9-10 (माध्यमिक विद्यालय शिक्षक/टीजीटी) के लिए, और 57602 पद कक्षा 11-12 (पीजीटी) के लिए जारी किए गए थे।
BPSC TRE Cut off Marks 2023: कक्षा 1 से 5 तक के लिए
बिहार टीचर भर्ती के लिए, कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों में, सामान्य रूप से अनारक्षित श्रेणी के पुरुषों के लिए कटऑफ 67 है, जबकि महिलाओं के लिए कटऑफ 57 है और ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 56 है। वहीं सामान्य विषयों में एससी और एसटी के लिए कटऑफ 47 और 46 रखी गई है।
क्र.सं. | विषय | UR (महिला) | ईडब्ल्यूएस (महिला) | ईबीसी (महिला) | बीसी (महिला) | एससी (महिला) | एसटी (महिला) | बीसीएल |
1 | सामान्य | 67 | 57 | 56 | 48 | 55 | 44 | 60 |
2 | उर्दू | 54 | 40 | 48 | 39 | 47 | 39 | 44 |
3 | बांग्ला | 62 | 47 | NA | NA | 43 | 40 | 45 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation