Bihar Police Constable Vacancy 2025: दरोगा सहित बिहार में कुल 4128 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी

Last Updated: Oct 7, 2025, 11:36 IST

Bihar Police Constable Vacancy 2025: बिहार में दरोगा, जेल वार्डर, मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल सहित 4128 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अन्य राज्य और एससी, एसटी, महिला (सभी श्रेणी, बिहार अधिवास) उम्मीदवार आगे लेख में जानें रिक्त पद सहित महत्वपूर्ण विवरण।

Bihar Constable Vacancy 2025
Bihar Constable Vacancy 2025

Bihar Constable Vacancy 2025: बिहार, केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC) 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल सहित 4128 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर 5 नवंबर, 2025 से आवेदन कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी के आधार पर किया जाएगा। निकाले गए सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग - अलग निर्धारित की गई है। जिससे जुड़ा विवरण उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह। 

Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर, 2025 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं:

बिहार कांस्टेबल भर्ती 2025 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार सभी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा अलग - अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा करना होगा, जिसके बाद स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विवरणों के लिए आप नीचे टेबल में दी गई डिटेल्स को भी देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार, केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC)

पदों की संख्या 

4128 

आवेदन करने की तिथि 

6 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2025

आयु सीमा 

18 वर्ष (पदों के अनुसार)

आवेदन शुल्क 

100 रुपये 

शैक्षणिक योग्यता 

12वीं पास 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://csbc.bihar.gov.in/

Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: रिक्त पदों की संख्या 

बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 में निकाले गए रिक्त पदों की संख्या का विवरण देखने के लिए नीचे टेबल देखें:

पद का नाम 

रिक्त संख्या 

निषेध कांस्टेबल

1603

जेल वार्डर

2417

मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल 

108

रिक्त पदों की संख्या 

4128

Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: आयु सीमा 

नीचे टेबल में विभिन्न पद और वर्गों के लिए आयु सीमा का विवरण दिया गया है, इच्छुक उम्मीदवार इसकी जांच कर अपना ऑनलाइन आवेदन समय से पूरा कर सकते हैं:

पद का नाम 

वर्ग 

आयु सीमा 

निषेध एवं मोबाइल दस्ता कांस्टेबल

सामान्य (पुरुष)

25 वर्ष

ओबीसी / ईबीसी (पुरुष)

27 वर्ष

ओबीसी / ईबीसी (महिला)

28 वर्ष

एससी/एसटी (पुरुष और महिला)

30 वर्ष

जेल वार्डर (कांस्टेबल श्रेणी)

सामान्य (पुरुष)

23 वर्ष

ओबीसी/ईबीसी (पुरुष)

25 वर्ष

ओबीसी / ईबीसी (महिला)

26 वर्ष

एससी/एसटी (पुरुष और महिला)

28 वर्ष

Bihar CSBC Constable Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार सीएसबीसी कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत कांस्टेबल, जेल वार्डर (दरोगा / सुरक्षा सेवाएं) और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल भर्ती सहित कई पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सभी मापदंडों को पूरा करना होगा और अंतिम तिथि से पहले नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, CSBC कांस्टेबल भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब Bihar CSBC Constable Online Application Form 2025 पर जाएं। 

स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Also Read: 

Delhi Police Constable Syllabus & Exam Pattern 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 29, 2025, 16:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News