Bihar Board 12th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे (शनिवार) बिहार शिक्षा मंत्री द्वारा 12वीं कक्षा का बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 अपलोड कर दिया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम विश्लेषण के अनुसार, कुल 87.21 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस साल,1 से शुरू होकर 12 फरवरी, 2024 को संपन्न हुई बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 1291684 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना बिहार बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट -biharboardonline.bihar.gov.in / secondary.biharboardonline.com / results.biharboardonline.com से देख सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 12 रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रिजल्ट लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर और रोल कोड प्रदान करना होगा।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में कुल 5,24,939 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिला है। वहीं, 5,04,897 छात्रों को सेकेंड डिवीजन और 96,595 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला है। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.84% है, और यह लड़कों के 85.69 प्रतिशत से बेहतर है। इंटर की परीक्षा में कुल 6,22,217 लड़कियां और 6,69,467 लड़के शामिल हुए, जिनमें से कुल 5,52,783 लड़की और 5,73,656 लड़के पास हुए
BSEB 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर के आंकड़े
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 87.21% है जो पिछले 5 वर्षों के परिणामों से अधिक रहा है। इस साल लड़कियों ने लड़कों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है क्योंकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.84% और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.69% है।
छात्र उपस्थित हुए | 13,04,352 |
कुल मिलाकर पास प्रतिशत | 87.21% |
लड़कियों का पास प्रतिशत | 88.84% |
लड़कों का पास प्रतिशत | 85.69% |
लड़कियों का पास प्रतिशत (स्ट्रीम-वाइज) |
|
लड़कों का पास प्रतिशत (स्ट्रीम-वाइज) |
|
Bihar Board 12th Result Analysis 2024: इंटर की परीक्षा में 87.21% छात्र हुए पास
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 में कुल पास प्रतिशत 87.21 प्रतिशत है। स्ट्रीम के अनुसार पास प्रतिशत इस प्रकार है:
- आर्ट्स- 86.15 प्रतिशत
- साइंस- 87.80 फीसदी
- कॉमर्स- 94.88 प्रतिशत
- वोकेशनल- 85.38 फीसदी
Bihar Board 12th Result 2024: लड़कियाँ लड़कों से आगे
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.84% है, और यह लड़कों के 85.69 प्रतिशत से बेहतर है।
- इंटर परीक्षा में शामिल हुईं लड़कियां: 6,22,217
- पास हुई लड़कियां: 5,52,783
- उपस्थित हुए लड़के: 6,69,467
- पास लड़कों की संख्या: 5,73,656
Bihar Board 12th Result 2024: पिछले 5 वर्षों में पास प्रतिशत
इस साल के बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 में पिछले 5 वर्षों में सबसे अच्छा उत्तीर्ण प्रतिशत देखा गया है। इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत में काफी सुधार हुआ है। पिछले 5 वर्षों के उत्तीर्ण प्रतिशत का डेटा देखें:
- 2024: 87.21%
- 2023: 83.73%
- 2022: 80.15%
- 2021: 78.04%
- 2020: 80.59%
- 2019: 79.76%
Bihar Board 12th Result Toppers 2024: तीनों स्ट्रीमों के टॉपर्स
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 के साथ-साथ बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024 की भी घोषणा की है। बोर्ड द्वारा घोषित स्ट्रीम-वार (विज्ञान, कला, वाणिज्य) टॉपर्स के नाम और उनके द्वारा प्राप्त अंक नीचे साझा किए गए हैं।
स्ट्रीम | टॉपर का नाम | अंक | प्रतिशत |
साइंस | मृत्युंजय कुमार | 481 | 96.2% |
कॉमर्स | प्रिया कुमारी | 478 | 95.6% |
आर्ट्स | तुषार कुमार | 484 | 96.4% |
2023 में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट 83.7 फीसदी रहा था। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,53,150 छात्र पास हुए थे और 1 लाख 15 हजार 184 छात्र फेल हुए थे। वहीं बिहार इंटर के कॉमर्स स्ट्रीम में 93.95 फीसदी पास हुए थे और 2 हजार 969 फेल हो गए थे। इसी तरह साइंस स्ट्रीम में भी 4 लाख 92 हजार 300 लड़के-लड़कियां पास हुए थे। वोकेशनल कोर्स की परीक्षा में कुल 318 छात्र उत्तीर्ण हुए और 53 फेल रहे।
Bihar Board 12th Result 2023 Online: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट: https://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- "Senior Secondary School Examination Result 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना "रोल नंबर" और "जन्म तिथि" दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation