BSEB Sakshamta Pariksha 5th Phase Answer Key 2026 जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF

Last Updated: Jun 19, 2026, 10:44 IST

BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase Answer Key 2026 OUT: बिहार सक्षमता परीक्षा 5th फेज की आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com से अपनी उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase Answer Key 2026 OUT
BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase Answer Key 2026 OUT

BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase Answer Key 2026 OUT: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने सक्षमता परीक्षा (Competency Test) फेज-5 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल bsebsakshamta.com पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान भी कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया है।

BSEB Sakshamta Pariksha Phase 5 Answer Key 2026 PDF Link

बिहार सक्षमता परीक्षा फेज 5 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया गया है। बिहार आंसर की में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का मिलान करके अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। हालांकि, आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न के समर्थन में उचित दस्तावेजी साक्ष्य (Documentary Evidence) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार आंसर की देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

यहां क्लिक करें- Bihar Sakshamta Pariksha Phase 5 Answer Key 2026 Link

ऐसे दर्ज करें Answer Key पर आपत्ति

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

  1. BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।

  2. फिर होम पेज पर Click here for Sakshamta - 5 Exam, 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें। 

  3. फिर Candidate Application Number और Password और Security Verification दर्ज कर पोर्टल में प्रवेश करें।

  4. संबंधित प्रश्न का चयन करें।

  5. अपने दावे के समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज अपलोड करें।

  6. आपत्ति सबमिट कर उसकी रसीद सेव कर लें।

क्या है सक्षमता परीक्षा?

सक्षमता परीक्षा (Competency Test) बिहार सरकार द्वारा कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित एक पात्रता एवं दक्षता मूल्यांकन परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की विषय-ज्ञान, शिक्षण क्षमता और शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है।

BSEB सक्षमता परीक्षा हेल्प डेस्क

यदि उम्मीदवारों को सक्षमता परीक्षा (फेज-5) की आंसर की, आवेदन आईडी, लॉगिन या आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 080-47282787 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन आईडी से संबंधित समस्याओं के लिए sakshamtapariksha@gmail.com तथा अन्य तकनीकी सहायता के लिए bseb.support@cbrt.co.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 19, 2026, 09:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News