BSEB ITI Language Exam 2026 की आंसर-की जारी, यहां से तुरंत करें चेक और डाउनलोड

Last Updated: May 18, 2026, 16:54 IST

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण (ITI) उच्च माध्यमिक स्तर भाषा एग्जाम, 2026 की आंसर-की जारी कर दी है। 29 और 30 अप्रैल को आयोजित हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू एग्जाम के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न जारी कर दिए गए हैं। छात्र आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, ऑब्जेक्शन फिल करें। 

BSEB ITI Language Exam 2026 की आंसर-की जारी, यहां से तुरंत करें चेक और डाउनलोड
BSEB ITI Language Exam 2026 की आंसर-की जारी, यहां से तुरंत करें चेक और डाउनलोड

BSEB ITI Language Exam 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने औद्योगिक प्रशिक्षण (ITI) उच्च माध्यमिक स्तर भाषा एग्जाम, 2026 के लिए आंसर-की जारी करने और ऑब्जेक्शन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिस जारी की है। 

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित एग्जाम में हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू सब्जेक्ट के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर-की जारी कर दी गई है। छात्रों को आंसर-की देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट iti.biharboardonline.org पर जाना होगा। यह आंसर-की छात्रों को अपने एक्सपेक्टेड मार्क्स का अनुमान लगाने में मदद करेगी। यदि किसी छात्र को बोर्ड द्वारा जारी आंसरों पर कोई ऑब्जेक्शन है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से अपने ऑब्जेक्शन भी फिल करा सकते हैं।

BSEB ITI Language Exam 2026 की मुख्य डिटेल्स 

एग्जाम और आंसर-की से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों को देखने के लिए आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

एग्जाम आयोजित करने वाला बोर्ड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

एग्जाम का नाम

औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) एग्जाम 

आंसर-की जारी होने की डेट

18 मई, 2026

ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार सीमित टाइम

ऑफिशियल वेबसाइट

iti.biharboardonline.org

ITI Language Exam Answer Key कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र ITI Language Exam Answer Key को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल ITI वेबसाइट iti.biharboardonline.org पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर आपको "Grievance" या "ITI Language Exam 2026 Answer Key" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि फिल करनी होगी।

स्टेप 4: डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपकी स्क्रीन पर सब्जेक्ट-वाइज (हिन्दी और अंग्रेजी) आंसर-की दिखाई देगी।

स्टेप 6: इसे डाउनलोड कर लें। 

स्टेप 7: अपने प्रश्न पत्र के सेट से आंसर का मिलान करें।

गलत आंसरों पर ऑब्जेक्शन कैसे फिल करें?

यदि आपको लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी की गई आंसर-की में किसी प्रश्न का आंसर गलत दिया गया है, तो आप इसके खिलाफ अपनी ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं:

  • ऑनलाइन माध्यम: ऑब्जेक्शन केवल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट iti.biharboardonline.org पर लॉगिन करके ही फिल की जा सकती है।
  • प्रुफ जरूरी: ऑब्जेक्शन फिल करते समय आपको अपने जवाब के समर्थन में एक वैध कारण या जस्टिफिकेशन देना होगा।
  • समय सीमा का ध्यान रखें: बोर्ड द्वारा निर्धारित लास्ट डेट और टाइम के बाद किसी भी ऑब्जेक्शन या शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 18, 2026, 16:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News