CBSE Class 12 Hindi (Core) Question Paper 2016: All India

Apr 21, 2017, 14:25 IST

CBSE Class 12 Hindi Core question paper (All India, Set 1) is available in this article. You can download the complete question paper from the download link available in this article. With the help of this paper, students of CBSE Class 12th will get an idea about the level of questions which are asked in CBSE Class 12 board exams.

CBSE Class 12 Hindi (Core) Question Paper 2016: All India

CBSE Class 12 Hindi (Core) 2016 question paper (Set – 1, All India) is available here for download in PDF format. Students of CBSE Class 12th can download the complete question paper from the download link given at the end of this article.

About CBSE Class 12 Hindi (Core) 2016 question paper

CBSE Class 12 Hindi (Core) 2016 question paper consist of 14 questions totaling to 100 marks. There is no overall choice in the question paper; however, internal choices are present in some questions. The time duration to solve this paper is of three hours.

Some randomly selected questions from the question paper are given below

प्रश्न: निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

संवाद में दोनों पक्ष बोलें यह आवश्यक नहीं। प्राय: एक व्यक्ति की संवाद में मौन भागीदारी अधिक लाभकर होती है। यह स्थिति संवादहीनता से भिन्न है। मन से हारे दुखी व्यक्ति के लिए दूसरा पक्ष अच्छे वक्ता के रूप में नहीं अच्छे श्रोता के रूप में अधिक लाभकर होता है।

बोलने वाले के हावभाव और उसका सलीका, उसकी प्रकृति और सांस्कृतिक-सामाजिक पृष्ठभूमि को पल भर में बता देते हैं। संवाद से संबंध बेहतर भी होते हैं और अशिष्ट संवाद संबंध बिगाड़ने का कारण भी बनता है। बात करने से बड़े-बड़े मसले, अंतर्राष्ट्रीय समस्याएँ तक हल हो जाती हैं। पर संवाद की सबसे बड़ी शर्त है एक-दूसरे की बातें पूरे मनोयोग से, संपूर्ण धैर्य से सुनी जाएँ। श्रोता उन्हें कान से सुनें और मन से अनुभव करें तभी उनका लाभ है, तभी समस्याएँ सुलझने की संभावना बढ़ती है और कम-से-कम यह समझ में आता है कि अगले के मन की परतों के भीतर है क्या?

सच तो यह है कि सुनना एक कौशल है जिसमें हम प्राय: अकुशल होते हैं। दूसरे की बात काटने के लिए, उसे समाधान सुझाने के लिए हम उतावले होते हैं और यह उतावलापन संवाद की आत्मा तक हमें पहुँचने नहीं देता। हम तो बस अपना झंडा गाड़ना चाहते हैं। तब दूसरे पक्ष को झुंझलाहट होती है। वह सोचता है व्यर्थ ही इसके सामने मुँह खोला। रहीम ने ठीक ही कहा था - 'सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँट न लैहैं कोय।" ध्यान और धैर्य से सुनना पवित्र आध्यात्मिक कार्य है और संवाद की सफलता का मूल मंत्र है।

CBSE 12th Hindi Board Paper on 22 April 2017: Four important resources for last minute preparation

लोग तो पेड़-पौधों से, नदी-पर्वतों से, पशु-पक्षियों तक से संवाद करते हैं। राम ने इन सबसे पूछा था - 'क्या आपने सीता को देखा?" और उन्हें एक पक्षी ने ही पहली सूचना दी थी। इसलिए संवाद की अनंत संभावनाओं को समझा जाना चाहिए।

(क) उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए।

(ख) 'संवादहीनता' से क्या तात्पर्य है? यह स्थिति मौन भागीदारी से कैसे भिन्न है?

(ग) भाव स्पष्ट कीजिए - 'यह उतावलापन हमें संवाद की आत्मा तक नहीं पहुँचने देता।"

(घ) दुखी व्यक्ति से संवाद में दूसरा पक्ष कब अधिक लाभकर होता है? क्यों?

(ड) सुनना कौशल की कुछ विशेषताएँ लिखिए।

(च) हम संवाद की आत्मा तक प्राय: क्यों नहीं पहुँच पाते?

(छ) रहीम के कथन का आशय समझाइए।

(ज) राम का उदाहरण क्यों दिया गया है?

प्रश्न:निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

सूख गई है झील रसवंती

मिट्टी ही बची है नरम, साँवली, सहस्रों दुख-दरारवाली

अब वे दिन याद आते हैं

इस किनारे से उस किनारे तक अछोर पानी और हवा

पुराने महलों से बातें करता, ढलता

पश्चिम का वर्षा सूर्य

झील तट के कंकाल पेड़ों

पर स्त्रियाँ खिन्नमन घाटों से लौट रही होंगी।

आगे देखने वाले भद्रजन झील की मिट्टी बेचने आएँगे

शोकाकुल झील-तट वासियों को धीरज देने।

सुना है यहाँ गांधी की प्रार्थना सभा होगी

आएँगी सुब्बालक्ष्मी मीरा का पद गाने –

'हरि तुम हरो जन की पीर।'

(क) रसवंती कौन है? क्यों सूख गई है?

(ख) पहले उसका सौंदर्य कैसा रहा होगा?

(ग) पेड़ों को 'कंकाल' क्यों कहा? चिड़ियों को क्या पछतावा है?

(घ) भद्रजन कौन हैं? वे सूखी झील से भी कैसे लाभ कमा लेते हैं?

(ड) भाव स्पष्ट कीजिए: 'स्त्रियाँ खिन्नमन घाटों से लौट रही होंगी।"

प्रश्न: निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए:

(क) सूखे के दुष्परिणाम

(ख) भारतीय समाज में नारी

(ग) धार्मिक सहनशीलता

(घ) सब पढ़ें - सब बढ़ें

प्रश्न: कुछ टी.वी. चैनल वैज्ञानिक चिंतन या तर्क के स्थान पर अंधविश्वास फैलाने वाले कार्यक्रमों का प्रसारण करते हैं। इनके दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए किसी समाचार पत्र को पत्र लिखकर इस प्रवृत्ति को रोकने का अनुरोध कीजिए।

प्रश्न: आप किसी पर्यटक स्थल पर भ्रमण के लिए गए किंतु वहाँ की अस्वच्छता देखकर खिन्न हुए। इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उक्त स्थल के पर्यटन अधिकारी को एक पत्र लिखिए और सुधार का अनुरोध कीजिए।

Download CBSE Class 12 Hindi (Core) 2016 Question Paper (All India)

Mayank Uttam is an Education Industry Professional with 8+ years of experience in teaching and online media. He is a B.Tech in Computer Science and has previously worked with organizations like Arihant Publications, Extramarks Education and many coaching centres. He is skilled in developing educational content like study materials, ebooks, multimedia assessment, and explainer videos. At jagranjosh.com, he creates content for School students as well as government exam aspirants. He can be reached at mayank.uttam@jagrannewmedia.com.
... Read More

Get here latest School, CBSE and Govt Jobs notification and articles in English and Hindi for Sarkari Naukari, Sarkari Result and Exam Preparation. Empower your learning journey with Jagran Josh App - Your trusted guide for exams, career, and knowledge! Download Now

Trending

Latest Education News