CCL Apprentice Recruitment 2024: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने ट्रेड, फ्रेश, टेक्नीशियन, ग्रेजुएट अपरेंटिस के कुल 1180 पदों को भरने के लिए CCL अपरेंटिस भर्ती 2024 अधिसूचना जारी की है। संबंधित विषय में 10वीं/आईटीआई या डिग्री/डिप्लोमा धारक उम्मीदवार 21 सितंबर 2024 तक इन पदों के लिए NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in या NATS पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी अप्रेंटिसशिप पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
CCL Apprentice Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने विभिन्न विषयों में कुल 1180 अपरेंटिस पदों की घोषणा की है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में रिक्तियों की संख्या देख सकते हैं:
पद का नाम | कुल पद |
ट्रेड अपरेंटिस | 484 |
फ्रेशर अपरेंटिस | 55 |
तकनीशियन/ग्रेजुएट अपरेंटिस | 637 |
सीसीएल अपरेंटिस भर्ती 2024 का अवलोकन
उम्मीदवार जो इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दी तालिका में सीसीएल भर्ती से संबंधित सभी डिटेल देख सकते हैं:
विवरण | जानकारी |
संगठन | सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड |
पद का नाम | अपरेंटिस |
रिक्तियां | 1180 |
विज्ञापन संख्या | 2024-25/13 |
श्रेणी | इंजीनियरिंग नौकरियां |
ऑनलाइन आवेदन तिथियां | 26 अगस्त से 21 सितंबर 2024 |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं/आईटीआई या डिप्लोमा/डिग्री |
चयन प्रक्रिया | योग्यता आधारित |
आधिकारिक वेबसाइट | centralcoalfields.in |
आधिकारिक पीडीएफ |
CCL Apprentice Recruitment 2024 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से पहले एक बार अधिसूचना जरूर पढ़ ले फिर उसके बाद ही रजिस्ट्रेशन करें। आप भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता और आयु-सीमा यहां देखें;
पद का नाम | शैक्षिक योग्यता | आयु सीमा (01.08.2024 तक) |
ट्रेड अपरेंटिस | 10वीं पास + प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) | 18 से 27 साल |
डिप्लोमा/स्नातक अपरेंटिस | 10वीं + प्रासंगिक विषय में डिप्लोमा या बीकॉम | 18 से 27 साल |
CCL (Central Coalfields Limited) अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
सीसीएल (Central Coalfields Limited) भारत की एक प्रमुख कोयला कंपनी है और समय-समय पर अपरेंटिस पदों के लिए भर्ती निकालती है। अपरेंटिसशिप एक बेहतरीन अवसर है जहां आप व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ उद्योग के बारे में गहराई से जान सकते हैं। आप नीचे दिए चरणों को देख कर ऑनलाइन आवेदन करें:
- इच्छुक उम्मीदवारों को CCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
- अपरेंटिस चयन प्रक्रिया के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होता है। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाता है। इसमें 10वीं कक्षा और आईटीआई (ITI) में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
- चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उनके शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
- दस्तावेज़ के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए भेजा जाता है। जो उम्मीदवार मेडिकल टेस्ट में पास होते हैं, उन्हें अंतिम रूप से चयनित किया जाता है।
- सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर जारी किया जाएगा, और उन्हें अपरेंटिस ट्रेनिंग के लिए संबंधित स्थानों पर रिपोर्ट करना होगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation