CG Mandi Nirikshak Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ मंडी SI एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Apr 20, 2026, 14:14 IST

CG Mandi Nirikshak Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सीजी मंडी एसआई एडमिट कार्ड  2026 जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा मंडी उप-निरीक्षक (Mandi SI) भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार अपने सीजी मंडी एसआई एडमिट कार्ड 2026 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे उपलब्ध है।

CG Mandi Nirikshak Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ मंडी SI एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
CG Mandi Nirikshak Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ मंडी SI एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

CG Mandi SI Admit Card 2026 OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने मंडी उप निरीक्षक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आज 20 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों  ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने Registration Number और जन्म तिथि का उपयोग करके सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट-vyapam.cgstate.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ मंडी उप-निरीक्षक (Mandi SI) परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाते समय एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और उसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID) अवश्य लेकर जाएं।

CG Mandi Nirikshak Admit Card 2026 Download Link 

CG मंडी SI एडमिट कार्ड 2026 का लिंक आज आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर एक्टिवेट कर दिया गया है। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।  CG Mandi Nirikshak Hall Ticket 2026 प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

यहां क्लिक करें

CG Mandi SI Admit Card Link

CG Mandi SI Admit Card 2026-हाइलाइट्स

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा उप निरीक्षक (मंडी) के 200 पदों को भरने के लिए CG मंडी निरीक्षक भर्ती 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जो उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करेंगे, वही इस पद पर नौकरी करने के योग्य होंगे। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी उम्मीदवार नीचे दी तालिका में देखें।

परीक्षा का नाम

छत्तीसगढ़ मंडी उप निरीक्षक भर्ती 2026

संगठन का नाम

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

विभाग

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड

कुल रिक्त पद

200 पद

एडमिट कार्ड

20 अप्रैल 2026

परीक्षा तिथि तिथि

26 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट

vyapam.cgstate.gov.in

CG Mandi Nirikshak Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आप आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।

  • फिर “Mandi Sub Inspector Admit Card 2026” लिंक पर जाएं।

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 14:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News