स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, छत्तीसगढ़ (सीजी व्यापम) ने लेक्चरर, टीचर, असिस्टेंट टीचर एवं एक्सरसाइज़ टीचर पदों पर भर्ती हेतु आयोजित किये जाने वाले परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन राजस्थान के सभी जिला मुख्यालय में 14 जुलाई से शुरू होगा जो 25 अगस्त 2019 तक जारी रहेगा.
उल्लेखनीय है कि सीजी व्यापम ने टीचर एवं लेक्चरर के 14, 580 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इन रिक्त पदों के लिए अप्रैल के तीसरे सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. वैसे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे 16 अप्रैल से आवेदन कर पाएंगे. सीजी व्यापम टीचर भर्ती से सबंधित जानकारियां जैसे शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर जायें.
सीजी व्यापम भर्ती 2019: 14,580 टीचर पदों के लिए करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए तालिका से सीजी व्यापम टीचर भर्ती परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
पद का नाम | ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा तिथि |
लेक्चरर- केमिस्ट्री, कॉमर्स, फिजिक्स, बायोलॉजी एवं मैथमेटिक्स | 16th अप्रैल 2019 | 12 मई 2019 | 14th जुलाई 2019 |
लेक्चरर - इंग्लिश | 16 अप्रैल 2019 | 12 मई 2019 | 14 जुलाई 2019 |
असिस्टेंट टीचर (साइंस) | 26 अप्रैल 2019 | 26 मई 2019 | 28 जुलाई 2019 |
असिस्टेंट टीचर इंग्लिश मीडियम | 07 मई 2019 | 09 जून 2019 | 11 अगस्त 2019 |
टीचर इंग्लिश मीडियम | 07 मई 2019 | 09 जून 2019 | 11th अगस्त 2019 |
असिस्टेंट टीचर- साइंस | 14 मई 2019 | 16 जून 2019 | 25 अगस्त 2019 |
टीचर | 14 मई 2019 | 16 जून 2019 | 25 अगस्त 2019 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation