This is an archived article last updated on Aug 7, 2025. The information may be outdated.

CG Vyapam Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा, यहां vyapamcg.cgstate.gov.in से करें पंजीकरण

Last Updated: Aug 7, 2025, 10:47 IST

CG Police Vyapam Registration 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5967 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी।  

CG Vyapam Vacancy 2025
CG Vyapam Vacancy 2025

CG Police Vyapam Registration 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर की ओर से पुलिस कांस्टेबल के कुल 5967 रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान में भाग लेने के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 350 रु, ओबीसी 250 रु और एससी/एसटी वर्ग को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। 

CG Police Vyapam Registration 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स के बारे में जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल

पद का नाम 

पुलिस कांस्टेबल

पदों की संख्या 

5967

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

जारी 

आवेदन करने की तिथि 

5 से 27 अगस्त 2025

परीक्षा की तिथि 

रविवार, 14 सितंबर 2025

प्रवेश पत्र 

8 सितंबर 2025

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

vyapamcg.cgstate.gov.in 

SBI Clerk Recruitment 2025: जूनियर एसोसिएट के पद पर आवेदन करने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स हैंं जरूरी

जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार राज्य के स्थानीय निवासी, जो परीक्षा में मौजू होते हैं उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा, जिस बैंक खाता से उम्मीदवार ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

CG Police Vyapam Registration 2025: ऑनलाइन पंजीकरण कैसे कर सकते हैं?

जो उम्मीदवार सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, CG Police Vyapam Registration 2025 पर जाएं। 

स्टेप 3 जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 4 फॉर्म भरने के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 6, 2025, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News