CGBSE Board Result 2025: छत्तीसगढ़ 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट यहां करें चेक, यह रहा डायरेक्ट लिंक

May 7, 2025, 17:35 IST

CGBSE Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सीजीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया जा रहा है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in, results.cg.nic.in पर पहुंच कक्षा 10वीं परिणाम 2025 और कक्षा 12वींं परिणाम 2025 को चेक कर सकते हैं।  

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

CGBSE Board Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड(CGBSE) द्वारा के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि, 7 मई को द्वारा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट दोपहर तीन बजे जारी होना था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से दोपहर साढ़े तीन बजे जारी रिजल्ट जारी किया गया है।

ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in, results.cg.nic.in पर पहुंच कक्षा 10वीं परिणाम 2025 और कक्षा 12वींं परिणाम 2025 को चेक कर सकते हैं।  

cgbse nic in 2025 result:  कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड में छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत 

कक्षा कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत
10वीं 76.53% 80% 71%
12वीं 81.87% 84% 76%

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस बार कक्षा 10वीं में 3 लाख 23 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2 लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा पास की है।

chhattisgarh board results 2025: 12वीं में 81 फीसदी छात्र हुए पास 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में इस बार कुल 81 फीसदी छात्र पास हुए हैं। ऐसे में 

www.cgbse.nic.in 12th result:12वीं में किसने किया टॉप

अभिषेक सेन टॉप किया है, उन्होंने 98.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं,  श्रुती ने सेकेंड रैंक हासिल किया है। उन्होंने 97.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर वैशाली साहू हैं, जिन्होंने 97.20 पर्सेंट अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर हिमेश और लुबी साहू ने 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

cgbse.nic.in: इशिका बाला ने किया टॉप 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं में साल 2025 में  इशिका बाला ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 99.17 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

CGBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025: 10वीं कक्षा में 76.53 प्रतिशत उत्तीर्ण

CGBSE 10वीं परिणाम 2025 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.53% है। यह आधिकारिक तौर पर घोषित परिणाम है, जो दर्शाता है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का कुल प्रतिशत 76.53 रहा है।

CGBSE बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 Live: ग्रेडिंग सिस्टम देखें

ए1 – 100 से 91 अंक

ए2 – 90 से 81 अंक

बी1 – 80 से 71 अंक

बी2 – 70 से 61 अंक

सी1 – 60 से 51 अंक

सी2 – 50 से 41 अंक

डी – 40 से 33 अंक

ई1 – 21 से 32 अंक

cg board result 2025: मुख्यमंत्री कर रहे हैं रिजल्ट का विशलेष्ण

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 10वीं और 12वीं का परिणाम 3 बजे जारी होना था। लेकिन, अभी तक यह जारी नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय रिजल्ट का विशलेष्ण कर रहे हैं। 

cg board: कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CGBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं में साल 2025 में कुल 5 लाख 70 हजार बच्चे शामिल हुए थे। ऐसे में इस बार छात्रों की एक बड़ी संख्या रिजल्ट का इंतजार कर रही है।

cg board result 2025: : मार्कशीट में क्या चेक करें जानकारी 

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारी चेक करनी हैः

-छात्र का नाम

-माता-पिता का नाम

-रोल नंबर

-स्कूल कोड

-विषय

-केंद्र कोड

-प्रैक्टिल और थ्योरी में मार्क्स

-डिविजन 

cg board result:  बीते वर्ष 12वीं में क्या रहा था रिकॉर्ड

साल लड़कियों का पास % लड़कों का पास % कुल पास % कुल छात्र
2025 जारी नहीं जारी नहीं जारी नहीं जारी नहीं
2024 83.72% 76.91% 87.04% 2,58,704
2023 83.84% 75.36% 79.96% 3,23,625
2022 81.15% 77.03% 79.30% 2,87,485
2021 98.06% 96.06% 97.43% 2,86,850
2020 - - 78.59% लगभग 2,50,000
2019 77.7% 68.25% 78.45% 2,59,944
2018 74.9% 73.65% 75.92% 2,72,000

cgbse.nic.in :  पिछले साल 12वीं के टॉपर के नाम

1st: महक अग्रवाल – 487/500

2nd: कोपल अंबास्त – 485/500

3rd: प्रीति और आयुषी गुप्ता – 484/500

cg board result 2025: बस थोड़ी देर में जारी होने वाला है रिजल्ट 

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट के लिए अब कुछ ही देर का समय बचा है। ऐसे में छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट का रूख कर सकते हैं। 

CGBSE Toppers 2025: बीते वर्ष किसने किया था टॉप

पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में जशपुर की सिमरन सब्बा ने 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया था। वहीं, 12वीं कक्षा के नतीजों में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।

CGBSE Board Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं में छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन क्रिडेयंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा। इसके तहत छात्रों को रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड भरना होगा, जिसके बाद आसानी से छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CGBSE Board Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट 

छात्र 10वीं कक्षा परिणाम और 12वीं कक्षा परिणाम को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर देख सकते हैंः

-छात्र सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in, results.cg.nic.in  पर पहुंचें।

-यहां छात्रों को CGBSE कक्षा10वीं और 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करना है।

-अब रोल नंबर के साथ-साथ सुरक्षा कैप्चा भरें।

-स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।

cg.results.nic.in:कब हुई थी परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं, 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 से 24 मार्च के बीच हुई थीं।

बीते वर्ष क्या रहा था रिजल्ट 

बीते वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड 9 मई को रिजल्ट जारी किया गया था। इस दौरान कक्षा 10वीं में 75.64 और कक्षा 12वीं में 87.04 फीसदी छात्र सफल हुए थे। 

रिजल्ट में क्या रहेगी जानकारी 

छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जारी किया जाएगा। रिजल्ट में कुल पास प्रतिशत, छात्रों का पास प्रतिशत, छात्राओं का पास प्रतिशत व टॉपर्स की लिस्ट शामिल रहेगी। 

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News