Chandigarh JBT Teacher Vacancy 2023: शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) के 293 पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 अधिसूचना के माध्यम से कुल 293 पदों को बरा जाना है। जिनमें से 149 जनरल, 56-ओबीसी, 59-एससी और 29 ईडब्ल्यूएस पद शामिल हैं। उम्मीदवार जो आवेदन जेवीटी शिक्षक के पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, वे सभी इस साइट www.chdeducation.gov.in के माध्यम से 31 अगस्त 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जेवीटी पदों पर उम्मीादवारों का चयन लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। संस्थान वस्तुनिष्ठ प्रकार परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भर्ती अभियान के लिए चयन प्रक्रिया के तहत कोई साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा।
आप यहां चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 अभियान के संबंध में आयु सीमा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वेतन, शैक्षणिक योग्यता और अन्य अपडेट यहां देख सकते हैं।
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ ही आवेदन तिथियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023की महत्वपूर्ण तिथियां यहां देख सकते हैं।
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 10 अगस्त, 2023
- आवेदन की अंतिम तिथि - 31 अगस्त, 2023
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 4 सितंबर 2023
- निर्धारित तिथि-14 सितंबर, 2023 के भीतर आवेदन और शुल्क जमा करना
Chandigarh JBT Teacher Vacancy 2023: हाउलाइट
शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ने 293 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक रिक्ति 2023 के बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका देखें।
संगठन का नाम | शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन |
पदों का नाम | जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) (प्राथमिक शिक्षक) |
पदों की संख्या | 293 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2023 |
नौकरी | सरकारी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://chdeducation.gov.in/. |
Chandigarh JBT Recruitment 2023 Notification Short Notice | |
Chandigarh JBT Recruitment 2023 Notification PDF |
चंडीगढ़ जेबीटी शैक्षिक योग्यता 2023
चंडीगढ़ जेबीटी शिक्षक रिक्ति 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा निर्धारित पात्रता के न्यूनतम आवश्यक मानदंडों को पूरा करना होगा। जो यहां देखें आवश्यक मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: आवेदक के पास ग्रेजुएशन, डीएलएड या कम से कम 50 फीसदी मार्क्स के साथ बीएड और सीटीईटी (CTET ) पास होना चाहिए।
आयु-सीमा: आवेदन कर्ता की आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष का बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क; जनरल और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी श्रेणी के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया; आवेदक का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023: वेतनमान
जेबीटी के पद के लिए वेतनमान 9300-34800 रुपये + ग्रेड वेतन 4200 रुपये है।
चंडीगढ़ जेबीटी भर्ती 2023: लिखित परीक्षा अपडेट
तरीका | वस्तुनिष्ठ प्रकार |
कुल संख्या प्रश्नों का | 150 |
कुल मार्क | 150 अंक |
समय | 2 घंटे 30 मिनट |
न्यूनतम योग्यता अंक | 40% |
JBT Teacher Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप का पालन कर जेबीटी शिक्षक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://chdeducation.gov.in/ पर जाएं।
चरण 2: अपना आवेदन पत्र पूरा करने के लिए 'Proceed to Apply Online' पर क्लिक करें।
चरण 3: अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: उसके बाद, सभी योग्यता विवरण या आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 5: आवेदन पत्र को चेक करें और सबमिट करें।
चरण 6: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation