CISF Skill Test Admit Card 2024 Out: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)स्किल टेस्ट 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के खुशखबरी! सीआईएसएफ ने कौशल परीक्षा के लिए आधिकारिक सीआईएसएफ स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए योग्य है वे अपना प्रवेश पत्र ऑफिशियल साइट पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा का आयोजन 30 और 31 अक्टूबर, 2023 को किया गया था। लिखित परीक्षा पास करने वाले शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब कौशल परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। कौशल परीक्षा विभिन्न सीआईएसएफ पदों पर लागू होती है, जिसमें हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय), सहायक उप निरीक्षक (आशुलिपिक) और आधिकारिक अधिसूचना में निर्दिष्ट अन्य शामिल हैं। उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत प्रवेश पत्र सीआईएसएफ भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट: https://cisfrectt.cisf.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।
CISF Skill Test Admit Card 2024 Link
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीआईएसएफ स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें:
सीआईएसएफ स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें |
CISF स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 पर उल्लेखित विवरण
सीआईएसएफ स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 पर निम्नलिखित विवरण उल्लेखित हैं:
- परीक्षा का नाम
- उम्मीदवार का नाम जन्म तिथि
- पता
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा की तिथि और समय
- परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज
सीआईएसएफ स्किल टेस्ट के लिए पात्रता मानदंड क्या था?
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर (122 रिक्तियां) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) (418 वैकेंसी) के पदों पर भर्ती आयोजित कर रहा है। उम्मीदवारों के पास 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा योग्यता की होनी चाहिए।
एएसआई स्टेनोग्राफर आवेदकों के पास 10 मिनट के लिए 80 WPM टाइपिंग, कंप्यूटर पर 50 मिनट (अंग्रेजी) या 65 मिनट (हिंदी) में ट्रांसक्रिप्शन एफिशिएंसी होनी चाहिए।
हेड कांस्टेबल उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की कंप्यूटर टाइपिंग गति होनी चाहिए। पुरुषों की ऊचांई 165 सीएमएस और महिलाओं की 155 सीएमएस होनी चाहिए, छाती का माप 77-82 सीएमएस होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
CISF Skill Test Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
सीआईएसएफ स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://cisfrectt.cisf.gov.in/
- होम पेज पर, "Admit Card" टैब पर क्लिक करें।
- अब "Skill Test Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें।
- फिर "Submit" बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation