Coal India Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, सैलरी सहित डिटेल्स जानें
Coal India Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड, महारतन कंपनी में मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। सिलेक्शन के लिए सीबीटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
Coal India Recruitment 2026: महारतन कंपनी, कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी E - 1 ग्रेड के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न पदों पर कुल 660 रिक्तियों को भरना है। आवेदन ऐसे युवा उम्मीदवार ऊर्जावान और होनहार व्यक्तियों से मांगे जा रहे हैं, जो विविध कंपनी में काम करने की चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। 12 मई से इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा कर सकेंगे।
Coal India Recruitment 2026 Notification PDF: नोटिफिकेशन पीडीएफ
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) - भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन एक अनुसूची 'A' महारत्न कंपनी है। जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। यह विश्व की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है, जो भारत के कुल कोयला उत्पादन में लगभग 75% का योगदान देती है। यह देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है, जिसमें लगभग 2.12 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी E - 1 ग्रेड के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसे आप डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन पीडीएफ
Coal India Recruitment 2026: हाइलाइट्स
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 5 मई, 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई, 2026 से शुरू की जाएगी। अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) |
| विज्ञापन संख्या | 03/2026 |
| पोस्ट नाम | मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) |
| पोस्ट की संख्या | 660 पोस्ट |
| नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया |
| एप्लिकेशन मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | सीबीटी (Computer Based Test) |
| वेतनमान | ₹60,000 – ₹1,80,000 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | coalindia.in |
Coal India MT Qualification: शैक्षणिक योग्यता
कोल इंडिया एमटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:
| पोस्ट कोड | पोस्ट का नाम | न्यूनतम योग्यता |
| 11 | सिविल | सिविल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ डिग्री |
| 12 | इलेक्ट्रिकल | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ डिग्री |
| 13 | मैकेनिकल | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ डिग्री |
| 14 | सिस्टम | कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में बीई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) या एमसीए |
| 15 | ई एंड टी | इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ डिग्री। |
| 16 | जियोलॉजी | भूविज्ञान/अनुप्रयुक्त भूविज्ञान/भूभौतिकी में एम.एससी/एम.टेक में 60% अंक। |
| 17 | इंटस्ट्रीयल इंजीनियरिंग | औद्योगिक अभियांत्रिकी में 60% अंकों के साथ डिग्री |
| 18 | राजभाषा (हिंदी) | हिंदी में स्नातकोत्तर की डिग्री, हिंदी और अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री के साथ। |
| 19 | कंपनी सचिव | कंपनी सेक्रेटरी योग्यता के साथ स्नातक (ICSI सदस्यता) |
Coal India MT Salary 2026: सैलरी
कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी (CIL) भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक पैकेज दिया जा रहा है। नियुक्त उम्मीदवारों को ई-1 ग्रेड के अनुसार वेतन और अतिरिक्त भत्ते व लाभ मिलेंगे। वेतन संरचना में मूल वेतन के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं और लाभ शामिल हैं।
| डिटेल्स | विवरण |
| वेतनमान | 60,000 रुपये – 1,80,000 रुपये (ई-1 ग्रेड) |
| प्रारंभिक मूल वेतन | 60,000 रुपये प्रति माह |
| भत्ता | महंगाई भत्ता (DA), एचआरए, भत्ते |
| प्रदर्शन वेतन | प्रदर्शन संबंधी वेतन (PRP) |
| अन्य लाभ | चिकित्सा, अवकाश, सीएमपीएफ, सीएमपीएस, ग्रेच्युटी, पेंशन योजना |
| प्रशिक्षण अवधि | 1 वर्ष (मैनेजमेंट ट्रेनी) |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.