CRPF Constable Recruitment 2026: सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती crpf.gov.in का आखिरी मौका, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9,195 पदों पर आवेदन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई को समाप्त होने जा रही है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 21 से 23 मई तक अपने Application Form में सुधार कर सकेंगे।
CRPF Constable Recruitment 2026 Last Date: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 9,195 पदों पर ऑनलाइन आवेदन समाप्त करने जा रहा है। CRPF ट्रेड्समैन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अप्रैल, 2026 से शुरू किए गए थे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआरपीएफ ड्राइवर, कुक, नाई और अन्य रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 मई को समाप्त होने जा रही है। चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी जिसमें पहले ऑनलाइन परीक्षा, फिर शारीरिक परीक्षण; इसके बाद ट्रेड टेस्ट और अंत में मेडिकल टेस्ट। सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
CRPF Constable Recruitment 2026 Last Date: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 21 मई से ओपन की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अन्य जरूरी डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| डिटेल्स | तिथियां |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 8 अप्रैल, 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 8 अप्रैल, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 मई, 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन की तिथि | 21 मई, 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि | 23 मई, 2026 |
CRPF Constable Recruitment 2026 Apply Online Link: आवेदन लिंक
सीआरपीएफ कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू की गई थी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से 9195 रिक्तियों के लिए अपना आवेदन 19 मई, 2026 तक जमा कर सकते हैं।
| सीआरपीएफ कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन करें 2026 |
CRPF Constable Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
-
ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, CRPF Constable Recruitment 2026 पर जाएं।
-
जरूरी डिटेल्स के साथ लॉगिन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
फॉर्म जमा करें और भविष्य में संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
Check: Rajasthan BSTC Pre Deled Dress Code
CRPF Constable Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए जनरल, EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला (सभी श्रेणियां) उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान BHIM, UPI, नेट बैंकिंग, Visa, Mastercard, Maestro, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड और CSC वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी | 100 रुपये |
| महिलाए (सभी श्रेणियाँ) और पूर्व सैनिक | छूट |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.