CSIR CEERI Recruitment 2026: सीएसआईआर में टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक से करें Apply

Last Updated: May 30, 2026, 17:57 IST

CSIR CEERI Recruitment 2026: सीएसआईआर-सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-CEERI), पिलानी ने टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए रोजगार सामाचार (30 मई 2026 से 06 जून 2026 तक) में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।     

CSIR CEERI Recruitment 2026
CSIR CEERI Recruitment 2026

CSIR CEERI Recruitment 2026: सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-CEERI), पिलानी वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तहत इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में एक अग्रणी अनुसंधान और विकास संस्थान है, जिसने रोजगार समाचार (30 मई  -06 जून) 2026 में टेक्निकल ऑफिसर और अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेन 2026 जारी किया है। पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिनांक 20 जून 2026 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

संबंधित विषयों में बी.ई./बी.टेक. सहित कुछ शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रतिष्ठित सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-CEERI) का हिस्सा बनने का एक सुनहरा मौका है।

CSIR CEERI Recruitment 2026 - हाइलाइट्स

सीएसआईआर में टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। आवदेन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-CEERI)

पद का नाम 

टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

22 

विज्ञापन संख्या 

01/2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

21 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

20 जून 2026 

चयन प्रक्रिया 

स्क्रीनिंग, ट्रेड टेस्ट (क्वीलीफाइंग) और प्रतियोगिता लिखित परीक्षा 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.ceeri.res.in

CSIR CEERI Recruitment 2026 Notification डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

सीएसआईआर में टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए भर्ती पिलानी, चेन्नई और जयपुर स्थित विभिन्न केंद्रों के लिए की जा रही है। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसका लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है। 

सीएसआईआर टेक्निकल ऑफिसर नोटिफिकेशन 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

CSIR CEERI Recruitment 2026 Eligibility Criteria

इस भर्ती प्राधिकरण में टेक्निकल ऑफिसर सहित अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। टेक्निकल ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/संगठन से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक. या इसके समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। टेक्नीशियन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/संगठन से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस में बी.ई./बी.टेक./एम.एससी. या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 28 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए। आवेदन फीस 500 रुपये रखी गयी है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।     

CSIR CEERI Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिेए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले सीएसआईआर की ऑफिशियल वेबसाइट www.ceeri.res.in पर जाएं। 

  •   CSIR CEERI Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

CSIR CEERI ऑनलाइन आवेदन लिंक -क्लिक करें 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 30, 2026, 17:57 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News