CSIR UGC NET December 2024 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परीक्षा शहर देख सकते हैं।
CSIR UGC NET December 2024 Exam City Slip Direct Link
CSIR UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार csirnet.nta.ac.in से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन विवरण दर्ज करने की आवश्यकता है।
CSIR UGC NET Exam City Slip Link |
CSIR UGC NET December 2024 Exam Date and Time
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 28 फरवरी 2025
- गणितीय विज्ञान और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
- रासायनिक विज्ञान की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- 1 मार्च 2025
- जीवन विज्ञान की परीक्षा दो पालियों में होगी – पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
- 2 मार्च 2025
- भौतिक विज्ञान की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CSIR UGC NET सिटी इंटीमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- "City Intimation Slip for CSIR UGC NET December 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद, सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे सिटी इंटीमेशन स्लिप में दिए गए विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि कोई त्रुटि या समस्या हो, तो वे हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए उम्मीदवार 011-40759000 या 011-6922770 पर कॉल कर सकते हैं, या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation