CUET UG Result 2023 (OUT): 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों का CUET PG परीक्षा परिणाम cuet.samarth.ac.in पर घोषित, इस लिंक से करें चेक

Jul 15, 2023, 16:31 IST

CUET UG Result 2023 @cuet.samarth.ac.in: CUET UG परिणाम 2023 घोषित कर दिया गया है। जो लोग सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या ntaresults.nic.in पर लिंक के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना CUET UG परिणाम 2023 देखने के लिए दिए गए Direct Link में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

CUET UG परिणाम 2023 Out: यूईटी यूजी परिणाम 2023 जारी, इस लिंक से करें चेक
CUET UG परिणाम 2023 Out: यूईटी यूजी परिणाम 2023 जारी, इस लिंक से करें चेक

CUET UG Result 2023 @nta.ac.in: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या CUET UG परिणाम 2023 आज यानि 15  जुलाई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदेश कुमार ने कहा है कि सीयूईटी यूजी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या ntaresults.nic.in पर लाइव कर दिया गया है। उम्मीदवार जो CUET UG 2023 परीक्षा में शामिल हुए थे,वे नीचे दिए गए Direct Link से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। 

सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा मे क्वालीपाई करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। वे अपने अंकों के आधार पर 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों, 44 राज्य विश्वविद्यालयों, 32 डीम्ड विश्वविद्यालयों, 134 निजी और 3 अन्य विश्वविद्यालयों में से किसी में भी प्रवेश ले सकते हैं।

NTA CUET Result 2023 Direct Link

जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर देखना होगा। स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

CUET UG Score Card 2023 link

यहाँ क्लिक करें

CUET UG 2023 परिणाम: 100 प्रतिशत प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सब्जेक्ट वाइज संख्या 

jagran josh

jagran josh

jagran josh

CUET UG परिणाम 2023 के आंकड़े

सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए कुल 1499796 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 116018 छात्र उपस्थित हुए और 383778 छात्र अनुपस्थित रहे। सीयूईटी यूजी कैटेगरी वाइज आँकड़े यहाँ देखें।

CUET UG परिणाम 2023 के सब्जेक्ट वाइज 100 प्रतिशत स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या

100 परसेंटाइल और 95 परसेंटाइल और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या यूजीसी द्वारा साझा की गई है, नीचे दी गई पूरी सूची देखें।

cuet .samarth ac in 2023 हाइलाइट्स

उम्मीदवार, सीयूईटी 2023 से संबंधित नवीनतम जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

संगठन का नाम

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी

CUET 2023 प्रवेश परीक्षा

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 

प्रवेश

केंद्रीय/राज्य/निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय

CUET 2023 परीक्षा तिथियां

21 मई से 21 जून 2023 तक

वर्ग

सरकारी रिजल्ट

CUET परिणाम 2023 जारी होने की तारीख

15 जुलाई 2023 

CUET  UG परिणाम 2023 की देखने के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र

आवेदन संख्या और जन्म तिथि आदि

CUET की आधिकारिक वेबसाइट

cuet.samarth.ac.in

CUET UG Result 2023 Date: सीयूईटी एग्जाम तारीख

Cuet UG परिणाम 2023 तिथि की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं:

आयोजन

सीयूईटी 2023 परीक्षा तिथियां 

CUET 2023 परीक्षा तिथियां

चरण 1: 21 मई, 22, 23 और 24 मई, 2023

चरण 2: 25 मई, 26, 27 और 28 मई, 2023

चरण 3: 29 मई, 30, 31, 2023 और 01, 02 जून 2023

चरण 4: 05 जून, 06, 07 और 08, 2023

चरण 5: 09 जून, 10 और 11, 2023

चरण 6: 12, 13, 14, 15, 16 और 17 जून, 2023

CUET परिणाम 2023 की घोषणा

15 जुलाई 2023 

 

 

 

 

 

 

 

CUET UG परिणाम दिनांक 2023 की शिफ्ट और समय

 छात्र Cuet UG परिणाम  2023  शिफ्ट और समय के बारे में जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें :

CUET UG शिफ्ट सीयूईटी परीक्षा 2023 का समय
एक सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक
दो दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
तीन दोपहर 3:30 से शाम 6:30 बजे तक

CUET UG Score Card 2023 कैसे चेक करें ? (How to check cuet ug result 2023)

  1. सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर सीयूईटी यूजी 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगली विंडो पर एनटीए सीयूईटी आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. अब CUET UG 2023 रिजल्ट पर क्लिक करें और एक्सेस करें।

cuet.samarth.ac.in Result 2023 पर उल्लेखित विवरण

सीयूईटी रिजल्ट 2023 में नीचे सूचीबद्ध विवरण शामिल होंगे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • फोटो
  • श्रेणी
  • सीयूईटी 2023 के कुल अंक
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • सीयूईटी 2023 में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक

Also Read: JEE Advance Admit Card 

CUET परिणाम 2022 के आंकड़े

पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या

14,90,293

परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या 

9,68,201

पंजीकृत महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या

6,60,311

परीक्षा में उपस्थित महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 

4,29,228

पंजीकृत कुल पुरुष उम्मीदवारों की संख्या

8,29,965

परीक्षा में  उपस्थित हुए कुल पुरुष उम्मीदवारों की संख्या

5,38,965

परीक्षा के लिए पंजीकृत थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों की कुल संख्या

17

सीयूईटी यूजी परीक्षा में कुल थर्ड जेंडर उम्मीदवार उपस्थित हुए

8

हालांकि, प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए CUET 2023 कटऑफ अलग-अलग होगी। रिपोर्टों के अनुसार, 2023 के लिए CUET पास करने के लिए 300 और 400 के बीच स्कोर करना होगा। CUET 2023 कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और उपलब्ध सीटों के आधार पर बनाई जाएगी। सीटों का वितरण सीयूईटी 2023 परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस वर्ष यूजी पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी 2023 परीक्षा 21 से 31 मई तक आयोजित की गई थी।

CUET UG परिणाम 2023 ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

सीयूईटी परिणाम 2023 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in है। जो छात्र सीयूईटी 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने परिणाम देखने के लिए इस वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

CUET कट-ऑफ 2023

2023 में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए CUET कटऑफ श्रेणी के आधार पर भिन्न-भिन्न है। उदाहरण के लिए, एमए अंग्रेजी के लिए अपेक्षित कटऑफ  2.5 से 4.5 के बीच है, जबकि एम.एससी रसायन विज्ञान के लिए, यह -1.5 से -3.5 तक हो सकती है। ये कटऑफ स्कोर भाग लेने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

FAQs

  • CUET UG 2023 मेरिट लिस्ट कौन जारी करेगा?
    +
    CUET 2023 के परिणाम घोषित होने के बाद, प्रत्येक प्रतिभागी विश्वविद्यालय अपनी योग्यता सूची जारी करेगा।
  • CUET PG 2023 के नतीजे कौन जारी करेगा?
    +
    राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी
  • मैं CUET 2023 परिणाम कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
    +
    सीयूईटी यूजी 2023 परिणाम डाउनलोड करने के लिए, आप इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर करके https://cuet.samarth.ac.in/ डाउलोड कर सकते हैं।
  • क्या NTA CUET UG परिणाम 2023 जारी कर दिया गया है?
    +
    हां, NTA CUET 2023 परिणाम आज 15 जुलाई 2023 को जारी कर दिया है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News