दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2019 के लिए अधिसूचना जारी, ऑनलाइन करें आवेदन
दिल्ली जुडिशल सर्विस (दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा) 2019: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2019 के माध्यम से दिल्ली न्यायिक सेवा में 45 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.
दिल्ली जुडिशल सर्विस (दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा) 2019: दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2019 के माध्यम से दिल्ली न्यायिक सेवा में 45 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन इस शुक्रवार से यानि 02 अगस्त 2019 से शुरू हो रहे हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली न्यायिक सेवा 2019 परीक्षा के लिए 02 सितंबर या उससे पहले अपने आवेदन भेज सकते हैं. दिल्ली न्यायिक सेवा 2019 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, दिल्ली न्यायिक सेवा प्रारंभिक
परीक्षा (प्रीलिमनरी एग्जाम) और दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा(मेन एग्जाम) दिल्ली न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) 22 सितंबर 2019 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है. कैंडिडेट का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप प्रीलिमनरी परीक्षा मुख्य परीक्षा (मेन एग्जाम) और इसके बाद वाइवा वाइस में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि: - 02 अगस्त 2019 प्रातः 10:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: - 02 सितंबर 2019 अपराह्न 11:00 बजे
दिल्ली जुडिशियल सर्विस एग्जामिनेशन 2018 - 22 सितंबर 2019
रिक्ति विवरण:
कुल पद – 45
- जेनरल - 6 पद
- एससी - 12 पद
- एसटी - 27 पद
पात्रता मानदंड:
कैंडिडेट (पुरुष/महिला) को भारत का नागरिक होना चाहिए
भारत में एक अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहा/रही हो या अधिवक्ता अधिनियम, 1961
के तहत एक वकील (अधिवक्ता) के रूप में एडमिट होने के लिए क्वालिफाईड हो.
32 वर्ष से अधिक नहीं.
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रीलिमनरी एग्जामिनेशन होंगे, उसके बाद दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस मेन एग्जामिनेशन (लिखित) में चयनित उम्मीदवारों का वीवा वॉयस के लिए चयन किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार पद के लिए उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in के माध्यम से 02 अगस्त से 02 सितंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ | |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक | |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
आवेदन शुल्क:
सामान्य श्रेणी के लिए - 1000 / - रूपए
एससी /एसटी /पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए - 200 / - रूपए