Delhi Non Teaching Recruitment 2025: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, सिलेक्शन प्रोसेस जानें

Last Updated: Nov 13, 2025, 16:03 IST

Delhi Non Teaching Recruitment 2025: डीटीयू में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 66 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस सहित डिटेल आगे लेख में देखें।

Delhi Non Teaching Recruitment 2025
Delhi Non Teaching Recruitment 2025

Delhi DTU Recruitment 2025: दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (DTU) की ओर से नॉन -टीचिंग मिनिस्ट्रियल पोस्ट ग्रुप सी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) सहित कुल 66 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 50 पद और डेटा एंट्री ऑपरेटर के 16 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसकी आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर, 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://dtu.ac.in/ पर जाकर अपना आवेदन अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2025 तक पूरा कर सकते हैं। 

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम) के आधार पर पूरी की जाएगी। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस सहित डिटेल जानने के लिए महत्वपूर्ण विवरण आगे लेख में देखें।

Delhi DTU Recruitment 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (DTU) की ओर से नॉन -टीचिंग मिनिस्ट्रीयल पोस्ट ग्रुप सी पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए न्युनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:

दिल्ली DTU नॉन - टीचिंग भर्ती 2025

नोटिफिकेशन 

Delhi DTU Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

नीचे टेबल में डीटीयू भर्ती 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता सहित विभिन्न विवरण शामिल हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (DTU) 

पद 

नॉन - टीचिंग मिनिस्ट्रीयल पोस्ट, ग्रुप सी

पदों का नाम 

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)

पदों की संख्या 

66

आवेदन की अंतिम तिथि 

10 से 30 नवंबर, 2025

शैक्षणिक योग्यता 

ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता

आयु सीमा 

18 से 32 वर्ष 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://dtu.ac.in/ 

Delhi DTU Recruitment 2025: रिक्त पदों की संख्या 

नीचे टेबल में नॉन - टीचिंग मिनिस्ट्रीयल पोस्ट, ग्रुप सी पदों पर निकाले गए पदों की संख्या, वर्ग सहित विवरण देखें:

पद का नाम

ग्रुप का नाम

UR

OBC

SC

ST

EWS

PwBD

कुल पद

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA)

ग्रुप सी

20

13

7

3

5

2

50

डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)

ग्रुप सी

8

4

2

1

1

0

16

कुल पदों की संख्या 

66

Delhi DTU Recruitment 2025: आवेदन शुल्क 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए संबंधित के लिए सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क अलग - अलग तय किया गया है। जिसकी जांच आप नीचे दी गई टेबल में कर सकते हैं:

वर्ग 

आवेदन शुल्क

जनरल, OBC 

1500 रुपये 

SC/ ST/ PWD/ EWS 

750 रुपये 

चयन प्रक्रिया - संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से पूरा किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (CBT)

  • स्किल टेस्ट

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेडिकल टेस्ट 

Delhi DTU Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना आवेदन 30 नवंबर, 2025 से तक पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dtu.ac.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, DTU Delhi Non-Teaching Recruitment 2025 लिंक पर जाएं।

स्टेप 3 अब DTU Delhi Non-Teaching Online Application Form 2025 भरें। 

स्टेप 4 मांगी गई डिटेल्स भरें। 

स्टेप 5 एप्लीकेशन फीस भर कर सबमिट करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check:

SSC JE & Delhi Police SI Exam 2025


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 11, 2025, 13:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News