Delhi Head constable Vacancy 2025: दिल्ली हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर भर्ती, महिला एवं पुरुष उम्मीदवार यहां ssc.gov.in से करें Apply

Last Updated: Oct 7, 2025, 16:04 IST

Delhi Head constable Vacancy 2025: दिल्ली हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल्स आगे लेख में जानें। 

Delhi Head constable Vacancy 2025
Delhi Head constable Vacancy 2025

Delhi Head constable Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक) भर्ती 2025 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के कुल 509 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2025 निर्धरित की गई हा। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा उम्मीदवारों के पास 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2025 तक रहेगी। 

योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती में 341 पुरुष और 168 महिला पद शामिल हैं। साथ ही कुछ पद पूर्व सैनिकों, दिव्यांगजनों (PwBD) और सरकारी मानदंडों के अनुसार अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह। 

Delhi Head constable Notification 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणियों, पूर्व सैनिकों और विभागीय उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल दिया गया ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें:

दिल्ली हेड कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2025

यहां क्लिक करें 

Delhi Head constable Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे टेबल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण दिया गया है, जिसमें आवेदन तिथि से लेकर अंतिम तिथि तक का विवरण दिया गया है:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 

पद का नाम 

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल

पदों की संख्या 

509

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

29 सितंबर से 20 अक्टूबर, 2025

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

21 अक्टूबर 2025

फॉर्म में सुधार करने की तिथि 

27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2025

आवेदन शुल्क 

100 रुपये

आयु सीमा 

18 से 25 वर्ष 

शैक्षणिक योग्यता 

10+2 पास 

चयन प्रक्रिया 

कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in 

Delhi Head constable Ministerial Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता 

एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन 10+2 (वरिष्ठ माध्यमिक) परीक्षा पास किया होना चाहिए या समकक्ष योग्यता। उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड आनी चाहिए। तभी वे संबंधित भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह। 

Delhi Head constable Ministerial Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया 

दिल्ली हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)

  • पीई और एमटी

  • टाइपिंग टेस्ट 

  • कंप्यूटर टेस्ट 

Delhi Head constable Vacancy 2025: कैटेगरी वाइज रिक्त पद

नीचे टेबल में दिल्ली हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 में 341 पुरुष और 168 महिला पद शामिल हैं। साथ ही कुछ पद पूर्व सैनिकों, दिव्यांगजनों (PwBD) और सरकारी मानदंडों के अनुसार अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षित हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:

हेड कांस्टेबल पुरुष 

वर्ग 

UR

EWS

OBC

SC

ST

पदों की संख्या 

ओपन 

151

31

67

40

6

295

पूर्व एसएम

17

3

10

9

7

46

कुल 

168

34

77

49

13

341

हेड कांस्टेबल महिला 

वर्ग 

UR

EWS

OBC

SC

ST

पदों की संख्या 

ओपन

82

17

38

24

7

168

Delhi Head constable Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर, 2025 से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नीचे ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप दिए गए हैं:

स्टेप 1 सबसे पहसे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Delhi Head constable Vacancy 2025 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब SSC Delhi Police Head Constable (Ministerial) Recruitment 2025 पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 अब Online Application Form 2025 पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Also Read: 

RRB NTPC 12th Level Recruitment 2025


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 30, 2025, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News