Delhi School Result 2026 Out: क्लास 3,4,5 का रिजल्ट edudel.nic.in जारी, मार्कशीट करें चेक
Delhi School Result 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 क्लास 3,4 और 5 वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी। एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक करें।
Delhi School Result 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) की ओर से क्लास 3,4 और 5 की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट आज यानि 27 मार्च, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। दिल्ली सरकार और सहायता प्राप्त स्कूलों के प्राथमिक स्टूडेंट रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए आगे लेख देख सकते हैं।
स्कूलों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे अपने-अपने संस्थानों के माध्यम से रिपोर्ट कार्ड और मूल्यांकन उपलब्ध कराएं। स्टूडेंट को ध्यान देना चाहिए कि क्लास 3 से 5 तक का मूल्यांकन Continuous and Comprehensive Evaluation (CCE) यानि व्यापक मूल्यांकन पद्धति पर आधारित है। इसमें अंतिम परीक्षा प्रदर्शन के बजाए समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसमें स्टूडेंट का मूल्यांकन, क्लास में भागीदारी, प्रोजेक्ट और सत्र के अंत में होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं।
दिल्ली सरकार के स्कूलों में मौजूदा मानदंडों के अनुसार, प्राथमिक कक्षाओं (Primary Classes) स्टूडेंट को आमतौर पर शिक्षण नीतियों के अनुरूप Next क्लास में प्रमोट किया जाता है।
Delhi School Result 2026: ऑफिशियल वेबसाइट
स्टूडेंट और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट और डायरेक्ट लिंक के लिए ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in को नियमित रूप से देखते रहें। क्योंकि सर्वर लोड या प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण स्टूडेंट को रिजल्ट देखने में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। अधिक सहायता के लिए स्टूडेंट अपने-अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।
दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 जारी डायरेक्ट लिंक
Delhi School Result 2026 कैसे चेक करें?
दिल्ली स्कूल क्लास 3,4 और 5 की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 स्टूडेंट नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से चेक कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर “Class 3,4 & 5 रिजल्ट 2025 -26 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब स्टूडेंट आईडी, क्लास सहित लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
-
डिटेल सबमिट करें।
-
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड करना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.