डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन एएमयू, अलीगढ़ में पीजीटी सहित अन्य 179 पदों के लिए करें आवेदन
डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन एएमयू, अलीगढ़ ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर और अन्य 179 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन एएमयू, अलीगढ़ ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर और अन्य 179 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित 17 जून तक अपने आवेदन भेज सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 जून 2017
पदों का विवरण:
• पीजीटी / टीजीटी / अन्य: 179 पद
डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन एएमयू, अलीगढ़ में पीजीटी सहित अन्य पदों के लिए योग्यता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
• पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स पार्ट टाइम: उम्मीदवार ने क्षेत्रीय शिक्षा कॉलेज से संबंधित विषय में एमएससी की डिग्री प्राप्त की हो या संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की हो. उम्मीदवार अपने पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता और अनुभव की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए के लिए नीचे दी गई विस्तृत अधिसूचना देखें.
डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन एएमयू, अलीगढ़ में पीजीटी सहित अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और पिछले अकादमिक प्रदर्शन के माध्यम से किया जाएगा.
डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन एएमयू, अलीगढ़ में पीजीटी सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन फॉर्म, आफिस ऑफ डायरेक्टर, डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन, एएमयू, ज़ुबेरी लॉज, मेडिकल रोड, अलीगढ़ 202002 के पते पर भेज सकते हैं. विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून 2017 है.
BCAS, दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की 31 वेकेंसी, शीघ्र करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस में 666 कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
डाक विभाग में नौकरी: 1000+ ग्रामीण डाक सेवक की वेकेंसी, 10वीं पास 10 जून तक कर सकते हैं आवेदन
