कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) दिल्ली भर्ती 2018: 96 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए करें आवेदन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) दिल्ली ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 15 दिसंबर तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) दिल्ली ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 15 दिसंबर तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 16 नवंबर 2018
आवेदन की अंतिम तिथि- 15 दिसंबर 2018
पदों का विवरण:
कुल पद- 96
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 65 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 31 पद
वेतनमान:
लेवल-6 पे मेट्रिक्स, 7वें वेतन आयोग के अनुसार कम से कम 35,400 रुपया.
आयु सीमा:
अधिकतम आयु 30 वर्ष
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार ESIC के वेबसाइट www.esic.nic.in से 16 नवंबर 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क:
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/विभागीय उम्मीदवार – 250 रुपया
अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए- 500 रुपया