हमारे देश को सैंकड़ों वर्षों से आयुर्वेद की वजह से इंटरनेशनल लेवल पर विशेष पहचान मिली हुई है. आयुष विभाग, मिनिस्ट्री ऑफ़ स्टेट (इंडिपेंडेंट चार्ज) भारत सरकार के पूर्वानुमान के मुताबिक, भारत में इस समय लगभग 7.10 लाख रजिस्टर्ड आयुष डॉक्टर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं. ‘आयुर्वेद’ वास्तव में संस्कृत के दो शब्दों– ‘आयुर’ अर्थात ‘जीवन’ और ‘वेद’ अर्थात ‘ज्ञान’ - से मिलकर बना है.
सरल शब्दों में, मानव जीवन का ज्ञान ही आयुर्वेद है जिसके माध्यम से मानव शरीर की सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है ताकि मनुष्य निरोगी काया के साथ लंबी आयु तक जी सके.
हमारे देश भारत में आयुर्वेद की परम्परा 5000 वर्ष पुरानी है. भारत सरकार द्वारा वर्ष 1969 में स्थापित इंडियन मेडिसिन और होमियोपैथी में रिसर्च के लिए सेंट्रल काउंसिल (CCRIMH) का एक प्रमुख कार्य आयुर्वेद में रिसर्च एक्टिविटीज़ को प्रोत्साहित करना भी है. वर्ष 2003 में AYUSH अर्थात डिपार्टमेंट ऑफ़ आयुर्वेद, योग एंड नैचुरोपैथी, यूनानी, सिद्धा और होमियोपैथी की स्थापना की गई ताकि भारत में सभी किस्म की मेडिसिन्स तैयार करने के लिए एजुकेशन और रिसर्च एक्टिविटीज़ को निरंतर बढ़ावा दिया जा सके.
हम अपने यंग रीडर्स को यहां यह भी बताना चाहते हैं कि, हमारे देश में आयुर्वेद की किसी भी फील्ड में अपना करियर शुरू करने के लिए जॉब सीकर्स ने किसी मान्यताप्राप्त एजुकेशनल बोर्ड से 12वीं क्लास प्रेफरेबली साइंस स्ट्रीम से पास की हो.
आयुर्वेद में सूटेबल करियर/ जॉब के लिए आयुर्वेद में डिप्लोमा, अंडरग्रेजुएट कोर्सेज (BAMS/ BSMS), पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज (MBA/ MD/ MS - आयुर्वेद) और डॉक्टोरल डिग्री कोर्सेज में सूटेबल डिग्री आपके पास जरुर होनी चाहिए.
भारत में आयुर्वेद की फ़ील्ड में प्रमुख जॉब्स/ करियर्स
भारत में आप आयुर्वेद की विभिन्न फ़ील्ड्स में निम्नलिखित जॉब्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
- आयुर्वेद फिजिशियन
- आयुर्वेद कंसलटेंट
- आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर
- साइंटिस्ट - आयुर्वेद
- डायरेक्टर – आयुर्वेद
- डिप्टी डायरेक्टर/ असिस्टेंट डायरेक्टर – आयुर्वेद
- रिसर्च ऑफिसर/ असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर
- पंचकर्म सेंटर्स में सुपरवाइज़र्स
- प्रोफेसर/ एसोसिएट प्रोफेसर/ असिस्टेंट प्रोफेसर
- फार्मासिस्ट
- थेरेपिस्ट/ मसाज थेरेपिस्ट
- नर्स/ मिडवाइफ
अब, इस आर्टिकल में पेश हैं आपके लिए चंद बेहतरीन फ्री ऑनलाइन आयुर्वेद कोर्सेज के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी. आइये आगे पढ़ें यह आर्टिकल:
केरल आयुर्वेद - इंट्रोडक्शन टू आयुर्वेद
यह एक फ्री ऑनलाइन, सेल्फ़-पेस्ड प्रोग्राम हैं जिसके तहत बिगनर लेवल का आयुर्वेद इंट्रोडक्शन कोर्स आप ज्वाइन कर सकते हैं. इस कोर्स में एक्सपर्ट और अनुभवी आयुर्वेद प्रोफेशनल एजुकेटर्स आपको आयुर्वेद के बेसिक प्रिंसिपल्स और मेडिसिन की जानकारी देने के साथ ही इसका मनुष्य के लिए उपयोग करना सिखायेंगे.
इसके अलावा करेल आयुर्वेद में आपके लिए निम्नलिखित भी उपलब्ध है:
- आयुर्वेद एंड योग: सिस्टर साइंसेज फॉर स्ट्रेसफुल टाइम्स - फ्री वेबिनार - 30 सितंबर, 2020.
ओपन लर्निंग वर्ल्ड.कॉम - कॉन्सेप्ट्स ऑफ़ आयुर्वेद - फ्री ऑनलाइन कोर्स
यह आपके लिए एक 60 घंटे का कोर्स है जिसमें आपको आयुर्वेद के समस्त सिद्धांत का ज्ञान दिया जाएगा. इस आयुर्वेद का पंचभूत सिद्धांत भी कहा जाता है जिसके तहत फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी, मेडिसिन और चिकित्साविधान के बारे में समस्त जानकारी शामिल होती है.
भारत में उपलब्ध कुछ अन्य प्रमुख फ्री ऑनलाइन आयुर्वेद कोर्सेज की लिस्ट
अब हम आपके लिए भारत में उपलब्ध कुछ प्रमुख आयुर्वेद कोर्सेज की एक लिस्ट पेश कर रहे हैं जोकि आप फ्री ऑफ़ कॉस्ट ज्वाइन कर सकते हैं जैसेकि:
- इंट्रोडक्शन टू आयुर्वेद - यूट्यूब
- स्टडी आयुर्वेद ऑनलाइन - इंट्रो टू आयुर्वेद हेल्थ काउंसलर सर्टिफिकेशन कोर्सेज - यूट्यूब
- फ्री आयुर्वेद ट्यूटोरिअल - ओरिएंटेशन टू आयुर्वेद - उडेमी
- फ्री आयुर्वेद ट्यूटोरिअल - आयुर्वेद फॉर बेटर कंसंट्रेशन - उडेमी
- फ्री आयुर्वेद कोर्स - आयुर्वेद फॉर यू, महाराष्ट्र, भारत
महत्त्वपूर्ण जानकारी
भारतीय परंपरा में आयुर्वेद के महत्व को समझते हुए आयुष विभाग, मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, भारत सरकार भी आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर्स, आयुर्वेदिक थेरेपिस्ट और अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए आयुर्वेद पर भरोसा करने वाले साधारण लोगों को आयुर्वेद की विभिन्न फ़ील्ड्स से संबंधित ट्रेनिंग प्रोग्राम कोर्सेज करवा रहा है.
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.
अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक
आयुर्वेद की फील्ड में ये कोर्सेज करके बनाएं अपना करियर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation