FRI Recruitment 2026 Last Date: ग्रुप C पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, तुरंत करें fri.icfre.gov.in अप्लाई
FRI Recruitment 2026 Last Date: फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) ग्रुप C पोस्ट पर आवेदन की अंतिम तिथि आज समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन (11.59 Pm) तक पूरा कर सकते हैं।
FRI Recruitment 2026: फोरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) ने ग्रुप सी के 91 पदों पर आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 3 जून, 2026 को समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पूरी कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 4 मई को शुरू किए गए थे। इसी के साथ इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम स्टेज 1 के साथ पूरा किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जून में किया जाएगा।
FRI Recruitment 2026 Official Website: ऑफिशियल वेबसाइट
देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (FRI) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए कुल 91 रिक्तियों की घोषणा की है। जिनमें वन रक्षक, एलडीसी, तकनीकी सहायक, एमटीएस, स्टोर कीपर, तकनीशियन और अन्य पद शामिल हैं। इनमें से सबसे अधिक रिक्तियां मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों के लिए हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन समय से पहले पूरा कर सकते हैं।
| FRI Recruitment 2026 |
FRI Recruitment 2026: जरूरी डेट्स
उम्मीदवार नीचे टेबल में दी जरूरी डेट्स को देख सकते हैं। इसमें परीक्षा तिथि सहित अन्य डिटेल्स शामिल हैं:
| विवरण | जरूरी डिटेल्स |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 4 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 3 जून 2026 (रात 11:59 बजे) |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 3 जून 2026 (रात 11:59 बजे) |
| सीबीटी परीक्षा तिथि | जून 2026 (संभावित) |
FRI Recruitment 2026 Form Fees: आवेदन शुल्क
ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, क्योंकि आवेदन शुल्क के बिना कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उसे अस्वीकार कर दिया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये। वहीं, महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 700 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।
FRI Recruitment 2026 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
इच्छुक उम्मीदवारों को सभी पात्रता मानदंडों को ध्यान से अवश्य पढ़ना चाहिए। क्योंकि पात्रता मानदंडों को पूरा ना करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पदों के साथ सभी योग्यताएं नीचे टेबल में दी गई हैं।
| पद का नाम | योग्यता |
| बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीबी) | 10वीं पास |
| वन रक्षक | विज्ञान विषय से 12वीं उत्तीर्ण |
| लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) | टाइपिंग कौशल के साथ 12वीं पास |
| तकनीशियन (रखरखाव) | आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ मैट्रिक पास |
| स्टोर कीपर | 12वीं पास |
| तकनीशियन (क्षेत्र/प्रयोगशाला/अनुसंधान) | 10+2 विज्ञान में 60% अंक |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड II | स्टेनोग्राफी कौशल के साथ 12वीं उत्तीर्ण |
| तकनीकी सहायक (फील्ड/लैब) | प्रासंगिक विषयों के साथ विज्ञान में स्नातक की डिग्री |
| पुस्तकालय सूचना सहायक | पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री |
आयु सीमा (दिनांक 03/06/2026 तक)
| पद का नाम | आयु सीमा |
| बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीबी) | 18-27 वर्ष |
| वन रक्षक | 18-27 वर्ष |
| लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) | 18-27 वर्ष |
| तकनीशियन (रखरखाव) | 18-30 वर्ष |
| स्टोर कीपर | 18-27 वर्ष |
| तकनीशियन (क्षेत्र/प्रयोगशाला/अनुसंधान) | 18-30 वर्ष |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड II | 18-27 वर्ष |
| तकनीकी सहायक (फील्ड/लैब) | 21-30 वर्ष |
| पुस्तकालय सूचना सहायक | 18-27 वर्ष |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.