भारत में पुस्तक प्रेमियों के लिए ये हैं कुछ बेहतरीन करियर ऑप्शन्स
अगर आपको किताबों से बहुत लगाव है या फिर, आप एक उत्साही पुस्तक प्रेमी हैं, तो भारत में आपके लिए कुछ बेहतरीन करियर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं. अधिक जानने के लिए, बड़े ध्यान से पढ़ें यह आर्टिकल.
जिस तरह हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए रोज़ाना पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह, अच्छी किताबें हमारी आत्मा और दिमाग की खुराक होती हैं. हमारे जीवन में बहुत हद तक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अच्छी किताबों का बहुत योगदान होता है. ऐसे में अनेक लोगों को बहुत-सी किताबें पढ़ने का शौक होता है और वे रोजाना अच्छी किताबें पढ़ना चाहते हैं. हमारे देश भारत सहित दुनिया के अधिकतर देशों के हरेक बड़े शहर में पब्लिक लाइब्रेरी की सुविधा अक्सर होती है.
इसी तरह, बहुत से बुक रीडर्स या पुस्तक प्रेमी दिन-रात अच्छी और उपयोगी किताबें पढ़ना चाहते हैं. अगर आपको भी किताबों से बहुत लगाव है या फिर, आप एक उत्साही पुस्तक प्रेमी हैं, तो भारत में आपके लिए कुछ बेहतरीन करियर विकल्प उपलब्ध हैं. अधिक जानने के लिए, बड़े ध्यान से पढ़ें यह आर्टिकल.
राइटर
स्टोरी, नॉवेल, कविता, नाटक या स्क्रिप्ट राइटिंग उन लोगों के लिये एक बहुत उम्दा करियर ऑप्शन है जो शब्दों के माध्यम से अपने विचार बखूबी पेश कर सकते हैं. जिस काम को करना आपको स्वाभाविक रूप से अच्छा लगता है और उस काम को करने से काफी संतोष मिलता है तो आप उस करियर को जरुर अपनाएं. अगर आप एक ऐसे पुस्तक प्रेमी हैं जिसकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी है तो आप राइटर बन सकते हैं. भारत में कई ऐसे नौजवान लेखक हैं जिन्होंने लीक से हट कर लिखा है और उनकी किताबें हाथों-हाथ बिकी हैं. इसलिये, अगर आप सोचते हैं कि एक ऐसी किताब लिखने की क़ाबलियत आपमें मौजूद है जिससे लोगों का जीवन बदल जाए तो बतौर राइटर अपना करियर शुरू कर सकते हैं.
ट्रांसलेटर
किसी एक सोर्स लैंग्वेज से किसी अन्य टारगेट लैंग्वेज में समान अर्थों में किसी लेख को ट्रांसलेट करने वाले व्यक्ति को ट्रांसलेटर या अनुवादक कहते हैं. एक पुस्तक प्रेमी वास्तव में एक काबिल ट्रांसलेटर अवश्य बन सकता है. हमारे देश में केंद्र और राज्यों के विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों, दूतावासों, मल्टीनेशनल कंपनियों, कॉर्पोरेट हाउसेस, न्यूज़पेपर्स, मैगजीन्स, सोशल मीडिया, नॉन-गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन्स, बैंक्स और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स के साथ ही प्राइवेट सेक्टर्स में ट्रांसलेटर्स की मांग निरंतर रहती है. किसी सरकारी विभाग में शुरू में कैंडिडेट्स को जूनियर ट्रांसलेटर के तौर पर काम करना होता है. कुछ वर्षों के अनुभव के बाद कैंडिडेट्स की पदोन्नति सीनियर ट्रांसलेटर के तौर पर हो जाती है.
ऑफलाइन या ऑनलाइन कंटेंट राइटर/ टेक्निकल राइटर
उक्त करियर्स भी पुस्तक प्रेमियों के लिए कुछ खास ऑप्शन्स साबित हो सकते हैं. इंटरनेट और डिजिटल दौर में आजकल ऑफलाइन या ऑनलाइन कंटेंट राइटर/ टेक्निकल राइटर्स की भी काफी मांग है और हिंदी एक्सपर्ट्स हिंदी भाषा में यह पेशा बखूबी ज्वाइन कर सकते हैं. यहां भी करियर ग्रोथ की काफी आशाजनक संभावनाएं हैं.
कॉपी राइटर/ कॉपी एडिटर
अगर यह कहा जाए कि दुनिया-भर के कारोबार की नींव में इन पेशेवरों का काफी महत्वपूर्ण योगदान है तो यह बात काफी हद तक सही है. पुस्तक प्रेमी और विभिन्न लैंग्वेजेज में एक्सपर्ट्स कॉपी एडिटर बनकर काफी बढ़िया कमाई कर सकते हैं. देश-दुनिया में राइटिंग की विभिन्न फ़ील्ड्स और पब्लिकेशन से जुड़े प्रोफेशनल्स कॉपी एडिटर्स के काम से अच्छी तरह परिचित हैं. कॉपी एडिटर्स हरेक आर्टिकल की गलतियां हटाकर, उसकी ग्रामर में सुधार करके और उस आर्टिकल की भाषा में क्रिएटिव बदलाव के माध्यम से उस आर्टिकल को कम शब्दों में भी काफी प्रभावी और रीडेबल बना सकते हैं. कॉपी एडिटर्स प्रमुख रूप से राइटर्स और कंटेंट राइटर्स के फाइनल ड्राफ्ट्स को एडिट करके, आर्टिकल्स में से सभी किस्म की ग्रामर, स्पैलिंग और फेक्चूअल गलतियों को हटा देते हैं.
फ्रीलांसर
हमारे देश में पुस्तक प्रेमी और लैंग्वेज एक्सपर्ट फ्रीलांसर्स के लिए भी काम के अवसरों की कोई कमी नहीं है फिर चाहे वह काम हिंदी में स्टडी नोट्स तैयार करना हो, हिंदी ट्रांसलेशन, हिंदी टाइपिंग या हिंदी कंटेंट मैटर तैयार करना हो. फ्रीलांसर्स अपने घर या किसी दफ्तर में अपनी सुविधा के मुताबिक अपने प्रोजेक्ट्स को ऑफलाइन/ ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं और इन्हें दाम भी प्रोजेक्ट्स के मुताबिक ही दिए जाते हैं. कई जाने-माने फ्रीलांसर्स सालाना लाखों रुपये कमाते हैं.
जर्नलिस्ट्स
ये राइटर्स इनफॉर्मेशन – इंटरव्यूज, फैक्ट्स, रिपोर्ट्स, इवेंट्स आदि की जानकारी जुटा कर आर्टिकल्स तैयार करते हैं और फिर उन आर्टिकल्स की एडिटिंग और प्रूफ-रीडिंग करने के बाद इंटरनेट, टेलीविज़न, न्यूज़पेपर्स, मैगज़ीन्स आदि में पढ़ने लायक फॉर्मेट में प्रस्तुत करते हैं. अगर आप रिपोर्टिंग नहीं कर सकते हैं तो भी आप अपने डेस्क से विभिन्न आर्टिकल्स की एडिटिंग कर सकते हैं.
लॉयर
हमारे देश में पुस्तक प्रेमियों के लिए लॉ की फ़ील्ड में लॉयर का पेशा हमेशा लोकप्रिय रहेगा. आजकल इस लॉ-फील्ड में साइबर लॉज सहित इसमें क्रिमिनल, लिटिगेशन, कॉर्पोरेट, सिविल आदि कई लॉ फ़ील्ड्स शामिल हो गई हैं. अगर हम कॉर्पोरेट लॉ की बात करें तो विभिन्न बड़ी कंपनियों में कॉर्पोरेट लॉयर्स एवरेज रु. 7 लाख सालाना कमाते हैं. अगर आपने किसी टॉप लॉ इंस्टीट्यूट/ स्कूल से लॉ में डिग्री प्राप्त की है तो आपका सालाना पैकेज और भी बेहतर होगा. इस पेशे में तरक्की करने पर और अपनी प्रैक्टिस शुरू करने के बाद देश के नामी वकील एडवोकेट एक अदालत पेशी के रु. 5 लाख से रु. 1 करोड़ तक फीस लेते हैं.
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.
अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक
इंडियन कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं इस साल के कुछ बेहतरीन कोर्स ऑप्शन्स
कोविड 19 लॉकडाउन: लेटेस्ट जानकारी और एंटरटेनमेंट के लिए पढ़ें फ्री इ-बुक्स
ऑनलाइन लर्निंग: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए मॉडर्न और फायदेमंद कॉन्सेप्ट