ग्रुप सी जॉब्स: DOEF, अंडमान एवं निकोबार में मजदूर के 33 पदों के लिए निकली वेकेंसी
वन्यजीव विभाग, पर्यावरण और वन विभाग, अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने ग्रुप सी मजदूरों के 33 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार 5 मई 2017 (शाम 4 बजे) तक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 5 मई 2017 (शाम 4 बजे तक)
पदों का विवरण:
• मजदूर (ग्रुप सी) - 33 पद
मजदूर (ग्रुप सी) के पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
मजदूर (ग्रुप सी): उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से माध्यमिक विद्यालय परीक्षा पास की हो. उम्मीदवार ने ट्रेड टेस्ट पास किया हो और उनका शरीर पूरी तरह स्वस्थ हो.
मजदूर (ग्रुप सी) के पद के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को चयन के लिए ट्रेड टेस्ट पास करना होगा.
मजदूर (ग्रुप सी) के पद के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन 'वन उप संरक्षक, वन्यजीव विभाग, पर्यावरण और वन विभाग, पोर्ट ब्लेयर' के पते पर भेज सकते हैं. आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 5 मई 2017 है.
6000+ टीचर जॉब्स; प्राइमरी स्कूलों में हिंदी, साइंस एवं विभिन्न विषयों के लिए भर्ती शुरू