गुजरात मेट्रो रेल ने मैनेजर के 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 22 दिसंबर 2016 तक आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 22 दिसंबर 2016
गुजरात मेट्रो रेल में पदों का विवरण
पदों की कुल संख्या: 10
पद का नाम | पदों की संख्या |
सहायक जनरल मैनेजर (भूमिगत - ई एंड एम) | 01 |
सीनियर मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) | 01 |
सीनियर मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) | 01 |
सीनियर मैनेजर - स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) | 01 |
मैनेजर (दूरसंचार) | 01 |
डिप्टी मैनेजर (सिगनल) | 01 |
सीनियर मैनेजर वित्त एवं लेखा | 01 |
डिप्टी मैनेजर - वित्त एवं लेखा | 01 |
सहायक मैनेजर - वित्त एवं लेखा | 02 |
पात्रता मानदंड:
मैनेजर के पद के लिए शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव: उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बंधित विषय में ग्रेजुएशन/ बीई/ बीटेक की डिग्री प्राप्त की हो और सम्बंधित कार्यक्षेत्र में अपेक्षित अनुभव हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं.
आयु सीमा: अधिकतम आयु 28 साल है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार हमारी कंपनी की वेबसाइट से आवेदन प्रारूप डाउनलोड करके उसे भरकर, नवीनतम सीवी, पेस्लिप और टेस्टीमोनियल्स की स्कैन की गई प्रतियों के साथ career2016@gujaratmetrorail.com पर ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation